फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Talwara's team got first place in handball sports competition

Sirsa News: हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता में तलवाड़ा की टीम ने पाया प्रथम स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Talwara's team got first place in handball sports competition
सिरसा। युवा क्लब लक्ष्य 2020 की ओर से गांव खैरेकां के स्कूल में युवा दिवस पर हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला गया। प्रतियोगिता में लड़कों में तलवाड़ा की टीम प्रथम रही व द्वितीय स्थान पर खैरेका की टीम ने स्थान हासिल किया। वहीं लड़कियों की टीम में बाजेका की टीम विजय रही। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण व युवा खेल देखने पहुंचे।
विज्ञापन

हैंडबॉल प्रतियोगिता में 10 लड़के व लड़कियों की टीमों ने भाग लिया। खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह व लाइंस क्लब संस्थापक रमेश साहुवाला व वरिष्ठ अतिथि अशोक जांदू ने शिरकत की। इस दौरान यूथ क्लब एसोसिएशन सिरसा से प्रधान लवप्रीत खैरेका, जिला यूथ अवॉर्डी गुरमीत ढाणी 400, आजाद, राजकुमार केलनिया, खैरेका क्लब से संस्थापक मास्टर संदीप सैनी, क्लब प्रधान नवजोत रंधावा, हैंडबॉल कोच संदीप भाटिया, सुभाष भाटिया, संदीप बलजोत, दीपक घारू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed