फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Swords and capes went in Kirtinagar in broad daylight, bikes were also burnt

Sirsa News: दिनदहाड़े कीर्तिनगर में चलीं तलवारें और कापे, बाइक भी फूंकी

Wed, 02 Aug 2023 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 02 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Swords and capes went in Kirtinagar in broad daylight, bikes were also burnt
कीर्ति नगर में जांच के लिए पहुंचे पुलिस कर्मचारी।    स्रोत : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के सतनाम चौक के पास कीर्तिनगर की एक नंबर गली में दिनदहाड़े ही दो गुट आपस में भिड़ गए। युवकों ने एक दूसरे पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान एक बाइक में तोड़फोड़ कर उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले के चार युवकों को काबू किया है और उससे पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य युवक वहां से फरार हो गए।
बेगू रोड स्थित कीर्तिनगर की गली नंबर एक में आपस में कहासुनी होने के बाद दो गुटों के युवक शाम करीब साढ़े छह बजे भिड़ गए। दोनों पक्षों के युवकों ने मुंह कपड़े से ढांप रखे थे। युवकों ने एक-दूसरे पर तलवार, कापे और ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। आसपास के दुकानदारों ने दुकानों के शटर डाउन कर दिया और खुद का अंदर बंद कर लिया। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत को माहौल बना गया। सीसीटीवी में यह पूरी वारदात कैद हो गई। सीसीटीवी में करीब 10 युवक आपस में भिड़े थे। इस दौरान एक गुट के युवक वहां से फरार हो गए, जबकि दूसरे गुट के युवकों ने उनके बाइक के साथ तोड़फोड़ करना शुरू कर दी। युवक काफी समय तक बाइक पर तलवार से वार करते रहे। इसके बाद उस पर ईंट पत्थर बरसा दिए। एक युवक ने बाइक को आग के हवाले कर दिया। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार को युवक को काबू कर लिया। देर रात तक कीर्तिनगर चौकी पुलिस युवक से पूछताछ करने में जुटी हुई थी।
विज्ञापन


जेजे कॉलोनी में चले ईंट पत्थर
शाम को शहर के जेजे कॉलोनी में दो गुटों में भी पत्थर बाजी हो गई। इस दौरान दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं। युवकों ने एक दूसरे पर ईंट पत्थर, कांच की बोतलें फेंकी। इस दौरान किसी भी गुट के युवक के चोट लगने की कोई सूचना नहीं है। करीब तीन दिन पहले भी दो समुदाय के लोगों की आपस में कहासुनी होने के बाद यहां पर ईंट पत्थर चलाए दी गए थे। सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कीर्तिनगर क्षेत्र में युवकों में आपस में झगड़ा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद चार युवक को काबू किया गया है। युवकों से पूछताछ की जा रही है और कारणों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी काबू किया जाएगा। - जगबीर सिंह, कीर्तिनगर चौकी इंचार्ज, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed