{"_id":"6cbc7e02d79467b5dd7140a07678199d","slug":"swift-dzire-car-robbed-at-gun-point-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन प्वाइंट पर स्विफ्ट डिजायर कार छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन प्वाइंट पर स्विफ्ट डिजायर कार छीनी
sirsa
Updated Wed, 06 Aug 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिस्तौल के बल पर मंगलवार रात को साढ़े सात लाख रुपये कीमत की स्विफ्ट कार छीनने का मामला सामने आया है। नेशनल हाईवे पर हुई वारदात को चार युवकों ने अंजाम दिया। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बठिंडा रोड निवासी मोती राम मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे कार से लुधियाना से वापस डबवाली आया था।
विज्ञापन
इसी दौरान वह चौहान नगर में रहने वाले अपने मित्र जसवीर उर्फ फौजी से मिलने के लिए चला गया। डेरा बाबा मनसा दास के नजदीक नेशनल हाईवे पर गाड़ी खड़ी करके फौजी से बात करने लगा। करीब नौ बजे गोल चौक साइड से आई एक स्विफ्ट गाड़ी में से चार युवक उतरे, जिनमें से दो युवकों के पास हथियार थे। एक युवक ने मोती राम की कनपटी पर पिस्टल लगाकर उससे कार की चाबी मांगी। फौजी विरोध करने लगा। युवकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। मोती राम से गाड़ी की चाबी छीनने के बाद युवक दोनों गाड़ियों को सिरसा की ओर ले भागे।
विज्ञापन
मोती राम ने रात नौ बजकर 06 मिनट पर पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद शहर थाना पुलिस ने अलर्ट जारी करवाकर सीमाएं सील करवा दी। रात को ही डीएसपी सत्यपाल, शहर थाना प्रभारी भरतेंद्र कुमार ढिल्लो के नेतृत्व में पुलिस ने मौका देखा। गाड़ी मालिक गुरदास सिंह निवासी रविदास नगर, डबवाली ने बताया कि करीब दो माह पूर्व ही उसने करीब साढ़े सात लाख रुपये में यह गाड़ी खरीदी। गाड़ी पर मोती राम चालक के रूप में कार्यरत है। गाड़ी छीनने वाले चार युवकों में से एक के सिर पर पगड़ी बांधी हुई थी। वारदात में संलिप्त चारों युवक पंजाबी भाषा बोल रहे थे।
विज्ञापन
वारदात को सुलझाने के लिए डीएसपी सत्यपाल खुद मामले को देख रहे हैं। बुधवार सुबह करीब चार बजे उन्होंने शहर थाना प्रभारी भरतेंद्र कुमार ढिल्लो, सीआईए स्टाफ को साथ लेकर डबवाली क्षेत्र की सीमाओं का दौरा किया। साइबर सेल के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। मोती राम और फौजी से गहन पूछताछ करके गाड़ी छीनने वाले युवकों के बारे में अहम सुराग जुटाए।
मामला दर्ज कर लिया गया है। गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस कड़ी मेहनत कर रही है। जांच अधिकारी, शहर थाना प्रभारी और सीआईए स्टाफ के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। साइबर सेल की मदद ली जा रही है।
-सत्यपाल, डीएसपी, डबवाली
सात जुलाई 2014, सोमवार रात्रि करीब 10 बजे लघु सचिवालय के ठीक सामने आइकॉन गाड़ी पर सवार होकर आए हथियारबंद पांच युवकों ने गांव शेरगढ़ निवासी हरप्रीत से उसकी नई आई-20 गाड़ी छीन ली थी। गाड़ी छीनने के बाद आरोपी बठिंडा की ओर फरार हो गए थे। इस मामले की शिकायत हरप्रीत ने उसी रात पुलिस को दी थी। मंगलवार सुबह गाड़ी गांव पथराला के निकट एक पुलिया से टकराकर क्षतिग्रस्त हालत में मिली। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके चलते नेशनल हाईवे जैसे अति व्यस्त मार्ग पर यह वारदात हो गई।