फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Survey employees sent a letter to the municipal secretary about the problems

सर्वे कर्मचारियों ने समस्याओं को लेकर नगरपालिका सचिव को मेल से भेजा पत्र

Fri, 17 Apr 2020 09:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Survey employees sent a letter to the municipal secretary about the problems
सिरसा। कोविड-19 के दौरान रानियां में सर्वे कार्यों में लगे कर्मचारियों को दिक्कतों को लेकर कर्मचारियों ने सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले नगरपालिका सचिव को मेल के माध्यम से एक पत्र भेजा है। हालांकि नोडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह को कर्मचारियों ने मांग पत्र सौंपना चाहे, लेकिन उन्होंने पत्र लेने से साफ मना कर दिया। पत्र में कर्मचारी तरसेम पाल, टीनूरानी, हरपाल सिंह, कुलदीप कुमार, जसविंद्र सिंह, बलविंद्र सिंह, बबीता कुमारी, सुखलाल, रामचंद्र, विवेक शर्मा व धर्मेेंद्र सिंह ने बताया कि कोविड-19 के दौरान सरकार की ओर से सभी कर्मचारियों से सर्वे करवाया जा रहा है। एक बार सर्वे किया भी चुका है, लेकिन अब दूसरी फिर से कर्मचारियों को सर्वे के लिए बुलाया गया है। सर्वे के समय कई समस्याएं कर्मचारियों के सामने आई हैं। जब कर्मचारी सर्वे के लिए जाते हैं तो लोगों द्वारा एक ही सवाल किया जाता है कि सर्वे करने तो आ जाते होए लेकिन खाना देने कोई नहीं आता। कर्मचारियों ने नपा सचिव से सभी कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण मुहैया करवाने, कर्मचारियों को ड्यूटी पत्र व पहचान पत्र देने, कई कर्मचारियों की 2 या 3 स्थानों पर अलग-अलग कार्यों में ड्यूटी लगी है, एक ही कार्य में लगाने, हर वार्ड के बीएलओ व अन्य तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने, सर्वे से संबंधित सभी दस्तावेज उपलब्ध करवाने व सर्वे एक ही बार करवाने, ड्यूटी कार्यालय पर ही कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाए। सभी कर्मचारी एक बार अपना सर्वे कार्य बिना सुरक्षा के पूरा कर चुके हैं। अब भी हम सभी कर्मचारी कार्य करने को तैयार हैं। अत: हमारे सामने आई उपरोक्त समस्याओं का समाधान करें, ताकि हम सुरक्षित होकर समय पर कार्य पूरा कर सकें। इसके साथ-साथ कर्मचारी के संबंधित विभाग को भी सूचना भेजी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed