{"_id":"648b498917f0f88e7a09c16d","slug":"sucha-singh-said-on-the-allegation-of-drug-smuggling-abhay-singh-used-to-run-trucks-for-drug-supply-if-the-allegations-are-proved-i-will-leave-haryana-sirsa-news-c-128-1-sir1001-1295-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नशा तस्करी के आरोप पर सुच्चा सिंह बोले- नशा सप्लाई के लिए अभय सिंह के चलते थे ट्रक, आरोप सिद्ध हुए तो छोड़ दूंगा हरियाणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नशा तस्करी के आरोप पर सुच्चा सिंह बोले- नशा सप्लाई के लिए अभय सिंह के चलते थे ट्रक, आरोप सिद्ध हुए तो छोड़ दूंगा हरियाणा
Thu, 15 Jun 2023 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 15 Jun 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। ऐलनाबाद विधायक अभय सिंह चौटाला द्वारा लगाए नशा तस्करी के आरोपों का बिजली मंत्री के साथ रहने वाले सुच्चा सिंह ने जवाब दिया है। सुच्चा सिंह ने कहा कि अभय चौटाला आरोपों को अगर सिद्ध करते हैं तो परिवार सहित हरियाणा को छोड़कर चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि अपनी सरकार में अभय सिंह के ही अलग-अलग क्षेत्रों में नशा सप्लाई के लिए ट्रक चलते थे।
डबवाली रोड पर स्थित निजी रेस्तरां में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुच्चा सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी चिट्टा भी नहीं देखा है। नशा तस्करी करने की तो बात दूर की है। वह निरंकारी पंथ से जुड़े हुए हैं और हर रोज सतगुरु के नाम का जाप करते हैं। उन्होंने अपने बच्चों के सिर पर हाथ रख कसम भी खाई। उन्होंने कहा कि अभय चौटाला की ओर से बिना किसी आधार के ही आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अभय सिंह चौटाला के इसी तरह की भाषा के कारण उनके पास कोई भी कार्यकर्ता नहीं रहा है और केवल चमचे ही रह गए हैं। उन्होंने कहा कि चौधरी रणजीत सिंह के खिलाफ भी उन्होंने बेहद गलत बोला है, जिसका वह विरोध करते हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि या तो अभय सिंह चौटाला लगाए गए आरोप सिद्ध करे नहीं तो वह कोर्ट में उनके खिलाफ मान हानि का केस दर्ज करेंगे।