फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Successful hip operation of a woman in civil hospital

Sirsa News: नागरिक अस्पताल में महिला के कूल्हे का सफल ऑपरेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Successful hip operation of a woman in civil hospital
सिरसा। ऑपरेशन के बाद बुजुर्ग महिला के साथ चिकित्सक डॉ. कमल बैनीवाल। चिकित्स्क 
सिरसा। जिले के नागरिक अस्पताल में लंबे इंतजार के बाद हड्डियों के ऑपरेशन की सुविधा शुरू हो गई है। इसी कड़ी में पहला सफल ऑपरेशन हाल ही में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कमल बैनीवाल ने किया है। उन्होंने बुजुर्ग महिला के कूल्हे का सफल ऑपरेशन किया है। हड्डियों के ऑपरेशन को लेकर अब गरीब व जरूरतमंद लोगों को निजी अस्पतालों में महंगा उपचार नहीं करवाना होगा। अब नागरिक अस्पताल में ही उन्हें यह सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन




बता दें कि नागरिक अस्पताल में पहले हड्डियों के बड़े ऑपरेशन नहीं होते थे। इन ऑपरेशनों को लेकर ढाई से तीन लाख रुपये प्रति ऑपरेशन मरीजों को खर्च करना पड़ता था। जो अब सस्ती दरों पर नागरिक अस्पताल में उपलब्ध है। इस बारे में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कमल बैनीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन के लिए सरकार से विशेष उपकरण व मशीनरी निरंतर प्राप्त हो रही है। जहां बाहर स्टील की प्लेट डाली जाती है, नागरिक अस्पताल में बेहतर टाइटेनियम की प्लेट प्रयोग में लाई जाती है। अब गंभीर मरीजों को निजी अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं है। वह नागरिक अस्पताल में ही विशेष ऑपरेशन सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


6 माह पहले किया था नागरिक अस्पताल ज्वाइन

डॉ. कमल बैनीवाल ने छह माह पहले नागरिक अस्पताल में ज्वाइन किया था। इससे पहले वह पीजीआई चंडीगढ़ में कार्यरत थे। उन्होंने अपने अनुभव और विश्वास के बल पर 6 माह में 100 मरीजों के विभिन्न प्रकार के सफल ऑपरेशन किए हैं। इन ऑपरेशनों से गरीब व जरूरतमंद मरीजों का लाखों रुपये उपचार में खर्च होने से बच गया है। वहीं, मरीजों के विभिन्न ऑपरेशनों के लिए जरूरी मशीनों को मंगवाने का काम जारी है। जिसके बाद कई बड़े और ऑपरेशन नागरिक अस्पताल में शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं होंगे फ्रैक्चर हुए मरीज रेफर

बता दें कि नागरिक अस्पताल में बड़े स्तर पर दुर्घटना के दौरान घायल मरीज आते है। इन मरीजों में कई मरीज फ्रैक्चर के होते हैं। जिन्हें सीधे रेफर इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक कर देते है। अब हड्डी रोग विशेषज्ञ होने के बाद इस तरह के मरीजों को रेफर करने से पहले इमरजेंसी के चिकित्सक हड्डी रोग विशेषज्ञ से सलाह करेंगे। उसके बाद ही वह मरीजों को रेफर करेंगे। जिससे मरीजों को बेहतर उपचार नागरिक अस्पताल में ही मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed