{"_id":"6668c182441a8a7a2b00eab9","slug":"sub-station-will-be-upgraded-in-jeevan-nagar-sub-division-at-a-cost-of-rs-10-crore-64-lakh-sirsa-news-c-128-1-slko1008-120975-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जीवन नगर सब डिविजन में 10 करोड़ 64 लाख रुपये से सब स्टेशन होंगे अपग्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जीवन नगर सब डिविजन में 10 करोड़ 64 लाख रुपये से सब स्टेशन होंगे अपग्रेड
Wed, 12 Jun 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 12 Jun 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। आचार संहिता हटने के बाद सभी विभागों ने विकास कार्यों पर काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बिजली निगम ने भी अपनी परियोजनाओं को गति देनी शुरू कर दी है। जिससे की भविष्य में लोगों को बिजली संबंधी समस्याओं का सामना न करना पड़े। बिजली निगम की ओर से रानियां विधानसभा क्षेत्र के जीवन नगर सब स्टेशन को अपग्रेड करने के लिए विशेष परियोजना बनाई है। परियोजना के तहत 10 करोड़ 64 लाख का टेंडर लगाया गया है। इस परियोजना के शुरू होने के बाद रानियां के कई गांवों में बिजली संबंधी समस्या का बड़े स्तर पर समाधान हो पाएगा।
बता दें कि रानियां के जीवन नगर बिजली सब स्टेशन पर ग्रामीण एरिया का लोड बढ़ गया था। आलम यह है कि गर्मी के दिनों में सब स्टेशन से पूरी तरह से बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाती है। बार-बार विभिन्न कारणों से बिजली आपूर्ति बाधित होती है। इस समस्या का समाधान करने के लिए बिजली निगम की ओर से 10 करोड़ 64 लाख रुपये की परियोजना बनाई गई है।
-- -
दो साल से ग्रामीण कर रहे थे सब स्टेशन को अपग्रेड करने की मांग
ग्रामीणों के अनुसार सालों पुराने सब स्टेशन को अपग्रेड करने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी। दो साल से निरंतर लोग अधिकारियों से मिलकर सब स्टेशन की मरम्मत कार्य करवाने की मांग कर रहे थे। ऐसे में बिजली निगम के अधिकारियों ने इस परियोजना को तैयार किया और अब उसका ऑनलाइन टेंडर लगाया है। विशेष रूप से आरडीएस योजना के तहत बिजली के लोड को पहले से बढ़ाया जाएगा। वहीं सब डिविजन में बिजली से जुड़े कार्य, डिविजन में लगे ट्रांसफार्मर के लोड को बढ़ाना जैसे कार्य करवाए जाएंगे। ताकि भविष्य में सब स्टेशन को लेकर परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
जीवन नगर एरिया में लोड निरंतर बढ़ रहा है। जनसंख्या व ट्यूबवेल कनेक्शन बढ़ने के साथ ही सब स्टेशन की क्षमता को भी बढ़ाना पड़ता है। रानियां के जीवन नगर सब डिविजन के अंतर्गत आने वाले सब स्टेशन के मरम्मत कार्य के टेंडर लगा जा चुके हैं। जल्द ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।-- -- -आरके सबरवाल ,कार्यकारी अभियंता, सिरसा।
विज्ञापन
बता दें कि रानियां के जीवन नगर बिजली सब स्टेशन पर ग्रामीण एरिया का लोड बढ़ गया था। आलम यह है कि गर्मी के दिनों में सब स्टेशन से पूरी तरह से बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाती है। बार-बार विभिन्न कारणों से बिजली आपूर्ति बाधित होती है। इस समस्या का समाधान करने के लिए बिजली निगम की ओर से 10 करोड़ 64 लाख रुपये की परियोजना बनाई गई है।
विज्ञापन
दो साल से ग्रामीण कर रहे थे सब स्टेशन को अपग्रेड करने की मांग
ग्रामीणों के अनुसार सालों पुराने सब स्टेशन को अपग्रेड करने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी। दो साल से निरंतर लोग अधिकारियों से मिलकर सब स्टेशन की मरम्मत कार्य करवाने की मांग कर रहे थे। ऐसे में बिजली निगम के अधिकारियों ने इस परियोजना को तैयार किया और अब उसका ऑनलाइन टेंडर लगाया है। विशेष रूप से आरडीएस योजना के तहत बिजली के लोड को पहले से बढ़ाया जाएगा। वहीं सब डिविजन में बिजली से जुड़े कार्य, डिविजन में लगे ट्रांसफार्मर के लोड को बढ़ाना जैसे कार्य करवाए जाएंगे। ताकि भविष्य में सब स्टेशन को लेकर परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
जीवन नगर एरिया में लोड निरंतर बढ़ रहा है। जनसंख्या व ट्यूबवेल कनेक्शन बढ़ने के साथ ही सब स्टेशन की क्षमता को भी बढ़ाना पड़ता है। रानियां के जीवन नगर सब डिविजन के अंतर्गत आने वाले सब स्टेशन के मरम्मत कार्य के टेंडर लगा जा चुके हैं। जल्द ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।