फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Students will not be able to carry vehicles in CDLU departments

सीडीएलयू के विभागों में वाहन नहीं ले जा सकेंगे विद्यार्थी

Fri, 05 Feb 2021 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Students will not be able to carry vehicles in CDLU departments
सीडीएलयू में प्रवेश से पहले छात्राओं के आईकार्डों की जांच करते सुरक्षाकर्मी। - फोटो : Sirsa
सीडीएलयू में अब विद्यार्थियों के वाहनों को भी गेट के साथ बनी पार्किंग प्वाइंट पर खड़ा करवाया जाएगा। सीडीएलयू के मुख्य दोनों गेटों पर अलग-अलग पार्किंग प्वाइंट बनाए गए हैं। जिसमें विद्यार्थियों की कार, मोटरसाइकिल, स्कूटर और अन्य वाहन पार्क करवाए जाएंगे। हालांकि विश्वविद्यालय का स्टाफ वाहनों को डिपार्टमेंट तक ले जा सकेगा।
विज्ञापन

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के मुख्य दो गेट है। एक गेट उपायुक्त कार्यालय की तरफ खुलता है तो दूसरा गेट शहर के बाईपास रोड की तरफ। ऐसे में विद्यार्थी और आसपास के कॉलोनी वासी एक गेट से प्रवेश करते थे और दूसरी गेट से बाहर निकलते थे। जिसके कारण विश्वविद्यालय का रोड दिनभर वाहनों से भरा रहता था। ऐसे में बाहरी युवकों और आसपास के कॉलोनी वासियों का प्रवेश अब पूरी तरह से बंद कर दी गई है। प्रवेश से पहले गेट पर विद्यार्थियों के आईकार्ड की जांच की जाएगी। अगर कोई दूसरे कॉलेज का विद्यार्थी विश्वविद्यालय में किसी कार्य के लिए पहुंचता है तो उसकी आईडी भी गेट पर जमा की जाएगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में वाहन नहीं दौड़ा सकेंगे युवक
सीडीएलयू के विभिन्न विभागों में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थी और कार्य का बहाना लगा प्रवेश करने वाले युवक दिनभर कार और मोटरसाइकिल से विश्वविद्यालय में चक्कर लगाते रहते थे। जिसके कारण छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था। ऐसे में अब विद्यार्थी भी पैदल ही डिपार्टमेंट तक जा सकेंगे। इससे सीडीएलयू में होने वाले हादसों में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 से अधिक बैरिकेड की डिमांड भेजी
विश्वविद्यालय के दोनों गेटों पर बैरिकेड लगाने के लिए सुरक्षा कर्मियों ने 50 से अधिक बेरिकेड की डिमांड की है। हालांकि अभी एक तरफ के गेट पर बैरिकेड लगा कर सख्ती करनी शुरू कर दी गई है। जबकि दूसरी तरफ के गेट पर बैरिकेड लगाने शेष है। सीडीएलयू में 90 से अधिक सुरक्षा कर्मी है। जिनकी अलग-अलग प्वाइंट पर ड्यूटी लगाई गई है।

कोट्स
सीडीएलयू में विद्यार्थियों और स्टॉफ सदस्यों के पार्किंग प्वाइंट अलग-अलग किए जा रहे हैं। गेट पर भी सख्ती करने के आदेश दिए गए है। विद्यार्थियों के आईकार्ड जांच के बाद ही विद्यार्थियों को प्रवेश दी जाएगी।
-अमित सांगवान, जन संपर्क अधिकारी, सीडीएलयू सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed