{"_id":"64a1baaa25e54b480c09c607","slug":"students-will-be-proficient-in-digitization-pilot-project-started-three-schools-of-the-district-identified-after-survey-sirsa-news-c-128-1-sir1002-2132-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डिजिटलाइजेशन में पारंगत होंगे विद्यार्थी, पायलट प्रोजेक्ट शुरू, सर्वे के बाद जिले के तीन स्कूल चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डिजिटलाइजेशन में पारंगत होंगे विद्यार्थी, पायलट प्रोजेक्ट शुरू, सर्वे के बाद जिले के तीन स्कूल चिह्नित
Sun, 02 Jul 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। अब विद्यार्थियों को स्कूल के बाद अतिरिक्त कक्षाएं लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों के लिए नई योजना शुरू की जा रही है। इसके तहत विद्यार्थी घर बैठे बिना किसी शिक्षक की सहायता से कक्षाएं लगा सकेगा। इसके लिए किसी प्रकार कोई शुल्क भी नहीं देना होगा।
शिक्षा विभाग और अवंती फाउंडेशन ने प्रदेशभर में सिर्फ सिरसा व फरीदाबाद को ही इस पायलट प्रोजेक्ट को चुना गया है। ये प्रोजेक्ट सफल रहता है तो इसे प्रदेशभर के स्कूलों में लागू किया जाएगा। जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पनिहारी, राजकीय स्कूल दड़बां कलां, राजकीय स्कूल रूपावास में प्रोजेक्ट को चलाया जाएगा। विभाग व फाउंडेशन की ओर से ऑनलाइन ई कंटेंट तैयार किया जाएगा। इससे विद्यार्थी बिना किसी शुल्क के पढ़ सकेंगे और पढ़ाई से संबंधित अपनी समस्याएं दूर कर सकेंगे। ई-कंटेंट में विद्यार्थियों को लेक्चर वीडियो, क्विज, प्रश्नपत्र व अन्य सामग्री मिलेगी। विभाग की तरफ से स्कूल कक्षाओं के बाद विद्यार्थियाें को लिंक दिया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों के लिए उनके विषय से संबंधित हर प्रकार का कंटेंट मौजूद होगा। जिले में फाउंडेशन की ओर से कोऑर्डिनेटर भी नियुक्त किए गए हैं। एक हफ्ते के बाद विद्यार्थियों के जो प्रश्न होंगे, जो समस्याएं होंगी उसे हल करेंगे।
फाउंडेशन ने सर्वे के बाद चुने जिले के तीन स्कूल
करीब डेढ़ माह पहले अवंती फाउंडेशन और शिक्षा विभाग की टीम ने जिले के प्रत्येक स्कूल का दौरा किया। इस दौरे में टीम ने हर स्कूल के नौंवी कक्षा के विद्यार्थी से बातचीत की और अन्य जानकारी जुटाई। टीम सदस्यों ने विद्यार्थियों से स्कूल के बाद मोबाइल फोन होने या न होने के बारे में जानकारी ली। इसी सर्वे के अनुसार टीम ने जिले के तीन विद्यालयों को प्रोजेक्ट के लिए चुना। टीम ने बताया कि जो ये स्कूल चुने गए हैं, इन स्कूलों के विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छे भी हैं और स्कूल के खत्म होने के बाद इन बच्चों को मोबाइल फोन भी अभिभावकों द्वारा पढ़ाई के लिए दिया जाता है। इसलिए इन स्कूलों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
4 दिन की फरीदाबाद में होगी ट्रेनिंग
प्रोजेक्ट के तहत चार जुलाई को फरीदाबाद में फिजिकल वर्कशॉप रखी गई है। इस दौरान गणित, अंग्रेजी व साइंस के पीजीटी शिक्षकों को बुलाया गया है। इस दौरान प्रत्येक स्कूल से प्राचार्य सहित एक पीजीटी फरीदाबाद में ट्रेनिंग में हिस्सा लेगा। इस ट्रेनिंग में किस प्रकार से ऑनलाइन ई-कंटेंट तैयार करना है के बारे में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस प्रकार से होगा ऑनलाइन ई कंटेंट
रिकॉडिंग वीडियो
एडिटिंग वीडियो
इंटरएक्टिव वीडियो
ऑनलाइन क्विज
ऑनलाइन लाइव क्लासेज
पिछले साल के प्रश्न पत्र
वर्जन
नींव प्रोजेक्ट के तहत शिक्षा विभाग व फाउंडेशन की ओर से एक पायलट प्रोजेक्ट जिला में शुरू किया जा रहा है। इसके तहत विद्यार्थियों को स्कूल कक्षाओं के बाद ऑनलाइन कंटेंट दिया जाएगा। इसकी सहायता से विद्यार्थी अपनी पढ़ाई आराम से कर पाएंगे। अभी तक सिरसा व फरीदाबाद में ही इस प्रोजेक्ट को शुरू किया गया है। इसकी ट्रेनिंग चार जुलाई को होगी। - चंद्रप्रकाश, प्रवक्ता डिंग डाइट