फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Students will be introduced to the educational system of IGNOU, induction meet will be held in Women's College.

Sirsa News: इग्नू की शैक्षणिक प्रणाली से रूबरू होंगे विद्यार्थी, महिला काॅलेज में इंडक्शन मीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Students will be introduced to the educational system of IGNOU, induction meet will be held in Women's College.
सिरसा।राजकीय महिला महिला महाविद्यालय में स्थापित इग्नू केंद्र। कॉलेज
सिरसा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केंद्र राजकीय महिला महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन मीट का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 21 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे महाविद्यालय के कमरा नंबर 101 में आयोजित होगा। यह इंडक्शन मीट महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शत्रुजीत सिंह के संरक्षण में और इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल और डॉ. अमित कुमार जैन के मार्गदर्शन में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


इसका उद्देश्य जुलाई 2025 सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को इग्नू की शैक्षणिक प्रणाली से अवगत करवाना है। इग्नू अध्ययन केंद्र के कोऑर्डिनेटर डॉ. विक्रमजीत सिंह ने बताया कि इंडक्शन मीट का मुख्य उद्देश्य नए विद्यार्थियों को इग्नू के विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों, अध्ययन पद्धति, मूल्यांकन प्रणाली और उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना है।
विज्ञापन


इससे विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई को बेहतर ढंग से समझने और समय पर शैक्षणिक गतिविधियां पूरी करने में सहायता मिलेगी। इस दौरान असिस्टेंट ललित कुमार और बलजीत सिंह ने सभी नवीन प्रवेशित विद्यार्थियों से इस इंडक्शन मीट में अनिवार्य रूप से भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------

विद्यार्थियों को दी जाएगी शैक्षणिक जानकारियां

इंडक्शन मीट के दौरान विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया, असाइनमेंट जमा करने की प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली, अध्ययन सामग्री, ऑनलाइन सेवाओं सहित अन्य आवश्यक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा विद्यार्थियों को अपनी शंकाओं और समस्याओं के समाधान के लिए सीधे विशेषज्ञों से संवाद करने का अवसर भी मिलेगा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय केंद्र करनाल से क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल और डॉ. अमित कुमार जैन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वे विद्यार्थियों को इग्नू की शैक्षणिक नीतियों, अनुशासन और भविष्य की संभावनाओं के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इंडक्शन मीट में अध्ययन केंद्र का स्टाफ विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं के बारे में जानकारी देगा और उनके समाधान के लिए उचित दिशा-निर्देश भी प्रदान करेगा। इससे विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में आने वाली कठिनाइयों को दूर करने में मदद मिलेगी।


----------------

राजकीय महिला महाविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में आज इंडक्शन मीट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक यात्रा को सही दिशा देने में सहायता मिलेगी। --- डॉ. सतपाल, असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर, इग्नू केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article