फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Students take out Tiranga Yatra in CDLU in support of farmers movement

किसान आंदोलन के समर्थन में छात्रों ने सीडीएलयू में निकाली तिरंगा यात्रा

Thu, 28 Jan 2021 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Students take out Tiranga Yatra in CDLU in support of farmers movement
तिरंगा यात्रा निकाल रहे गोकुल सेतिया के साथ सीडीएलयू के गेट पर बातचीत करते रजिस्ट्रार राकेश वधव? - फोटो : Sirsa
सीडीएलयू में वीरवार को छात्रों ने किसान आंदोलन के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली। इसका नेतृत्व सिरसा विधानसभा चुनाव लड़ चुके युवा नेता गोकुल सेतिया ने की। तिरंगा यात्रा को देखकर सीडीएलयू के सुरक्षा कर्मचारियों ने गेट बंद कर दिया। ऐसे में छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और किसान एकता व इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए। पुलिस ने पहुंचकर छात्रों को शांत करवाया। अंत में फैसला हुआ कि पांच छात्र तिरंगा लेकर विश्वविद्यालय की मुख्य सड़क के टी प्वाइंट तक मार्च कर सकते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि करीब तीन बजे सीडीएलयू के गेट पर युवा नेता गोकुल सेतिया के साथ विश्वविद्यालय के छात्र इकट्ठा हुए और तिरंगा यात्रा निकालने लगे तो गेट पर ही सुरक्षा कर्मचारियों ने रोक लिया और गेट बंद कर दिए। युवा नेता गोकुल सेतिया ने कहा कि वे किसान आंदोलन और तिरंगे के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। वे कोई नारेबाजी नहीं करेंगे। गेट पर छात्रों व युवाओं के इकट्ठा होने की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना एसएचओ जितेंद्र कुमार व सब इंस्पेक्टर रामनिवास पुलिस बल के साथ पहुंचे। एसएचओ ने छात्रों को शांत करवाया। एसएचओ ने मुख्य सुरक्षा अधिकारी हिम्मत सिंह से बात करके विवि प्रशासन को इस मामले से अवगत करवाने के लिए कहा। इसके बाद सीडीएलयू के मुख्य सुरक्षा अधिकारी हिम्मत सिंह ने कहा कि परीक्षा के कारण छात्रों व युवाओं को तिरंगा यात्रा निकालने की अनुमति नहीं है। इस पर छात्र भड़क गए और उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर दी। युवा नेता गोकुल सेतिया ने कहा कि सभी शांति से अंदर जाएंगे और मुख्य सड़क पर तिरंगा यात्रा निकालकर वापस आ जाएंगे, कोई भी नारा नहीं लगाएगा। लेकिन विवि के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने उनकी मांग को स्वीकार नहीं किया। इस पर गोकुल सेतिया व मुख्य सुरक्षा अधिकारी के बीच गहमागहमी हो गई। एसएचओ जितेंद्र कुमार ने दोनों को शांत करवाया।
विज्ञापन

विवि की मुख्य सड़क तक तिरंगा यात्रा निकालने पर बनी सहमती
वहीं सूचना पर डीएसपी आर्यन चौधरी मौके पर पहुंचे और युवाओं से बातचीत की। सीडीएलयू के रजिस्ट्रार राकेश वधवा भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में परीक्षाएं चल रही हैं, इसलिए तिरंगा यात्रा के दौरान नारों से परीक्षार्थी प्रभावित होंगे। दोनों पक्षों में फैसला हुआ कि करीब पांच छात्र विश्वविद्यालय की मुख्य सड़क तक बिना नारा लगाए तिरंगा यात्रा निकाल सकते हैं। इसके बाद करीब पांच छात्र तिरंगा लेकर विश्वविद्यालय की मुख्य सड़क तक फहराकर आए। तत्पश्चात युवा नेता गोकुल सेतिया के साथ युवाओं ने उपायुक्त के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह को सौंपा। युवा नेता गोकुल सेतिया ने इस मामले की जांच करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने किसान आंदोलन के दौरान उपद्रव किया था, उनके खिलाफ और साथ ही तिरंगे का अपमान करने वालों पर कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन शांतिप्रिय था, इसलिए यह जांच का विषय है कि वे उपद्रवी लाल किले तक कैसे पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed