{"_id":"68f52246bad1c942e90e1d00","slug":"students-set-up-stalls-at-the-diwali-fair-while-staff-and-parents-shopped-sirsa-news-c-128-1-slko1008-146259-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दिवाली मेले में विद्यार्थियों ने लगाईं स्टाॅलें, स्टाफ और अभिभावकों ने की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दिवाली मेले में विद्यार्थियों ने लगाईं स्टाॅलें, स्टाफ और अभिभावकों ने की खरीदारी
विज्ञापन
ओढ़ा। मेले में लगी स्टालों का अवलोकन करते स्कूल के निदेशक व अन्य। संवाद
ओढ़ां। गांव नुहियांवाली में स्थित नुहियावाली पब्लिक स्कूल में दिवाली मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने घर में हाथ से बनी खाद्य सामग्री, दीयों व ग्रीन पटाखों सहित अन्य सामान की स्टाॅलें लगाईं। इस अवसर पर मुख्यतिथि के रूप में पहुंचे गांव पन्नीवाला मोटा के सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप बैनीवाल ने स्कूल के निदेशक वकील गोदारा व प्राचार्य अजय कुमार के साथ मिलकर मेले का अवलोकन किया।
मेले में बड़ी संख्या में अभिभावक व अन्य लोग पहुंचे और खरीदारी की।। इस मेले में भूत बंगला आकर्षण का केंद्र रहा। थ्री डी मूवी भी आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यार्थियों ने बनाना शेक, फास्ट फूड, पौष्टिक आहार, आइसक्रीम, गिलास गेम सहित अन्य सामान व खाद्य सामग्री की स्टाॅलें लगाईं। इस मौके पर निदेशक वकील गोदारा व एमडी सुमन गोदारा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इससे न केवल हस्तनिर्मित वस्तुओं को बढ़ावा मिलेगा अपितु विद्यार्थियों की हस्तकला में निखार आने के साथ-साथ उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि हमें दिवाली पर मिट्टी से बने दीयों की खरीदारी करते हुए प्रदूषण रहित दिवाली मनानी चाहिए। प्राचार्य अजय कुमार ने बताया कि इस दिवाली मेले को लेकर विद्यार्थियों में बेहद उत्साह रहा। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों ने मेले में 42 स्टालें लगाईं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि दिवाली को प्रदूषण रहित मनाते हुए लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।