फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Students on the streets, school lock, road jam

सड़कों पर विद्यार्थी, स्कूल पर ताला, रोड जाम

Sat, 05 Dec 2015 01:23 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Sat, 05 Dec 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
Students on the streets, school lock, road jam

कॉलोनी रोड स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में अव्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा हुआ। स्कूल टाइम में गेट पर ताला लगे होने के कारण बच्चे सड़क पर जमा होते गए।

विज्ञापन


सड़क पर खड़े बच्चों से ट्रैफिक व्यवस्था गड़बड़ा गई और जाम लग गया। आधे घंटे बाद टीचरों ने आकर ताला खोला। इस दौरान पहुंचे एक जेबीटी टीचर पर बच्चों ने गाली देने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन


बीईओ का कहना है कि पाठशाला को नोटिस जारी किया जाएगा। सुबह करीब नौ बजे राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंबर तीन के मुख्य द्वार पर ताला लटक रहा था।

स्कूल खुलने के इंतजार में विद्यार्थी सड़क पर इकट्ठे होते रहे। देखते ही देखते विद्यार्थियों की भीड़ जमा हो गई। दोनों ओर से कॉलोनी रोड जाम हो गया।

इस दौरान जाम में एक स्कूल बस भी फंस गई। रोड जाम होने पर दुकानदार भी मौके पर आ गए। दुकानदारों तथा राहगीरों ने पाठशाला की व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में उच्च अधिकारियों से शिकायत की गई। करीब 25 मिनट बाद स्टाफ आना शुरू हुआ। राहगीरों ने लेट आने पर स्टाफ से जवाब मांगा, बिना कोई उत्तर दिए स्टाफ स्कूल के भीतर प्रवेश करने लगा।

कार में सवार होकर पाठशाला में पहुंचे एक जेबीटी अध्यापक को देखते ही बच्चे चिल्लाने लगे कि यह मास्टर उन्हें गाली देकर पुकारता है।

अपने बच्चों को छोड़ने के लिए आए प्रेमनगर निवासी रमेश कुमार ने बताया कि पाठशाला में अव्यवस्था है। सब कुछ देखते हुए भी वह चुप है।

चूंकि उसके घर से यही पाठशाला नजदीक पड़ती है। गुरुजन संस्कार भरने की अपेक्षा बच्चों को गाली देते हैं। राहगीर सतभूषण ग्रोवर, काका मिढ़ा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व हरियाणा सरकार ने स्कूल समय में परिवर्तन किया है।

तब से अध्यापकों की मौज हो गई है। सजा बच्चों को भुगतनी पड़ रही है। स्कूल समय 9.30 बजे है। करीब एक घंटा पहले साफ-सफाई की दृष्टि से स्कूल खुलना चाहिए।

लेकिन ऐसा नहीं होता। निर्धारित समय से कुछ पल पहले ही स्कूल खोला जाता है। तब तक बच्चों को कॉलोनी रोड पर ही बैठना पड़ता है। बच्चे यह भी आरोप लगा रहे हैं जेबीटी अध्यापक उन्हें गाली देते हैं।


चपरासी की गलती से ऐसा हो रहा है। सारी चाबियां उसके पास होती हैं। मैं मानती हूं कि बच्चों को परेशानी हो रही है। यही नहीं चपरासी की वजह से पिछले तीन दिनों से पानी के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को की जाएगी। आज प्राथमिक पाठशाला के चार शिक्षक छुट्टी पर हैं।
-संदीप कौर, प्रभारी, राजकीय मिडिल स्कूल, डबवाली

बच्चे बहाना करके पाठशाला से बाहर जाने के इच्छुक होते हैं। मैं उन्हें रोकता हूं। इसके चलते वे अनाप-शनाप आरोप लगा रहे हैं।
-दर्शन लाल, जेबीटी शिक्षक, राजकीय प्राथमिक पाठशाला नंबर तीन, डबवाली

हेड टीचर को जिम्मेदारी समझनी चाहिए। निर्धारित समय से करीब एक घंटा पहले स्कूल खुल जाना चाहिए। इस संबंध में सोमवार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा जाएगा।
-बलजिंद्र भंगू, कार्यकारी बीईओ, डबवाली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed