फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Students of state schools will trek on the mountains, selection will start

राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी करेंगे पहाड़ों पर ट्रैकिंग, चयन शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Students of state schools will trek on the mountains, selection will start
सिरसा। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पर्वतारोही अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश में ट्रैकिंग करवाई जाएगी। इसमें प्रदेश के हर जिले से 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। विभाग ने 10 मई से चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विद्यार्थियों को जून में ट्रैकिंग के लिए ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को बर्फ में ट्रैकिंग करवाने का एक अच्छा मौका दे रहा है। विभाग 6111 मीटर माउंट यूनम में पर्वतारोही अभियान के तहत विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। इसके लिए विभाग की तरफ से शेडयूल जारी किया गया है। प्रत्येक जिले से एक छात्र व दो छात्राएं इस ट्रेनिंग में हिस्सा ले पाएंगी। प्रदेशभर से 66 विद्यार्थी इस एडवेंचर ट्रिप में हिस्सा ले पाएंगे। वहीं विद्यार्थियों के टूर से पहले नोडल अधिकारियों को मनाली में प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं विद्यार्थियों के चयन की भी प्रक्रिया दस मई से शुरू हो गई है। इसके लिए स्कूलों से डाटा भी मांगा गया है।
विज्ञापन

ट्रिप में ये करवाई जाएंगी गतिविधियां
- कैंपिंग
- ट्रैकिंग
- बाउलडरिंग रॉक व क्लिंबिंग
- रैपलिंग
- रिवर क्रॉसिंग
- मोरेन वॉकिंग
- ग्लेसियर वॉकिंग
- फ्रंट प्वाइंट क्लीबिंग
- आइस क्लीबिंग
- पीक क्लीबिंग
रिस्क व मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र होना जरूरी
जिला के तीन विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश के लाहोल रीजन में माउंटिरिंग करने का मौका मिल पाएगा। इस दौरान इन विद्यार्थियों के पास रिस्क प्रमाण पत्र, अभिभावकों की अनुमति व मेडिकल प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। अगर विद्यार्थियों के पास ये प्रमाण पत्र नहीं है तो उन विद्यार्थियों को ट्रैकिंग में जाने का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के विद्यार्थियों को पर्वतारोही अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश में ट्रैकिंग के लिए टूर पर लेकर जाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक जिले से दो छात्राएं व एक छात्र का चयन एडवेंचर टूर के लिए किया जाएगा। - हरबंस सिंह, नोडल अधिकारी, जिला शिक्षा विभाग, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed