फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Students of class VI to VIII will get books soon

छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को जल्द मिलेंगी किताबें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Students of class VI to VIII will get books soon
सिरसा। राजकीय स्कूलों में छठी से आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए किताबें छपाई करवाने को लेकर बुधवार शाम चार बजे टेंडर खोला गया। किताबें छपाई के लिए चंडीगढ़ की एक फर्म के नाम टेंडर जारी हुआ है। अब 45 दिनों के अंदर किताबें छपाई कर जिले के सभी क्लस्टर में पहुंचाएंगी।
विज्ञापन

कोरोना काल में शुरू हुए सत्र के चलते विद्यार्थियों को नई किताबें नहीं मिल पाई। इसके लिए शिक्षा निदेेशालय ने 60 लाख 25 हजार तक के लिए टेंडर आमिंत्रित का न्योता दिया था। बुधवार को छपाई के लिए आए आवेदन का जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी आत्म प्राकश मेहरा, जिला परियोजना अधिकारी बूटा राम, बीईओ जसपाल सिंह व नोडल अधिकारी हरबंस द्वारा वीडियोग्राफी के साथ खोला। इसमें पांच प्रिटिंग प्रेस द्वारा छठी से आठवीं कक्षा के किताबों की प्रिटिंग के लिए आवेदन किया गया था। यह टेंडर 51 लाख 53 हजार में छूटा है। अब संबंधित प्रिटिंग प्रेस जिले के राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले 38195 बच्चों के लिए किताबें प्रिंट कर क्लस्टर लेवल पर किताबों मुहैया करवाएंगी।
विज्ञापन

पुरानी व आधूरी किताबों के साथ पढ़ाई कर रहे है विद्यार्थी
राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले दूसरी से 8वीं के विद्यार्थियों को आदान प्रदान के माध्यम से जूनियर को सीनियर की किताबें दी गई थी। लेकिन यह फार्मूला सिरे नहीं चढ़ा, विद्यार्थी फटी पुरानी व अधूरी किताबों से पढ़ाई कर रहे है। चौथी से 8वीं कक्षा के विद्यार्थी ऑफलाइन कक्षाओं के लिए स्कूल आ रहे है। ऐसे में अब विद्यार्थी पुस्तकों की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ की एक फर्म के नाम टेंडर जारी
छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को नई पुस्तकें उपलब्ध करवाने को लेकर को चंडीगढ़ की एक फर्म के नाम टेंडर जारी किया गया है।
- आत्मप्रकाश मेहरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed