फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Students have news for board examination

बोर्ड की परीक्षाओं के लिए छात्र पड़े यह खबर

Tue, 09 Sep 2014 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Tue, 09 Sep 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
Students have news for board examination

बुधवार से आरंभ हो रही बोर्ड की परीक्षाओं के लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की और से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन




जिले में 85 परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन 12वीं कक्षा के विद्यार्थी अंग्रेजी विषय की परीक्षा देंगे। परीक्षा का समय 2:30 बजे से 5 बजे तक रहेगा जबकि रि-अपीयर वाले विद्यार्थियों की परीक्षा 11 से 1:30 बजे तक होगी। विद्यार्थियों ने परीक्षा को लेकर अपनी तैयारी को पूरा भरोसा जताया है।


बुधवार से बोर्ड की परीक्षाओं का श्री गणेश हो जाएगा। पहले दिन 12वीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर होगा। परीक्षा अधिक्षक रामकुमार ने बताया कि परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि शांति पूर्वक परीक्षाओं का आयोजन करवाने के लिए जिले में 85 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिले में आठ उड़नदस्ता टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें विभिन्न केंद्रों में जाकर परीक्षा का अवलोकन करेंगी। उन्होंने बताया कि सभी केंद्र परीक्षा को लेकर उचित दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि पहले दिन 12वीं कक्षा का पेपर है और यह दो चरणों में करवाया जाएगा। सुबह के सत्र में रि-अपीयर वाले विद्यार्थी पेपर देंगे जबकि सायं के सत्र में सभी पहले सेमेस्टर वाले विद्यार्थी पेपर देंगे। इसी प्रकार 10वीं कक्षा का पहला पेपर बृहस्पतिवार को होगा।



दसवीं का पहला पेपर हिंदी का होगा और इस का समय 11 से 1:30 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं और शांतिपूर्वक परीक्षा करवाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं।

महत्वपूर्ण बिन्दू


जिले में 85 परीक्षा केंद्रों पर होगी आज से परीक्षा शुरू
पहले दिन 12वीं कक्षा के विद्यार्थी देंगे अंग्रेजी विषय का पर्चा
पेपर का समय 2:30 बजे से 5 बजे तक रहेगा
वाले विद्यार्थियों की परीक्षा 11 से 1:30 बजे तक होगी
10वीं कक्षा का पहला पेपर हिंदी का बृहस्पतिवार से होगा


विद्यार्थी बोले हम हैं तैयार


बोर्ड की परीक्षा से पूर्व विद्यार्थियों ने अपनी तैयारी पर पूरा भरोसा जताया है। 12वीं कक्षा के छात्र अजनेश कुमार ने बताया कि दाखिला लेते ही प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी।



उसे अपनी तैयारी पर पूरा भरोसा है। अच्छे अंक लेने के लिए लिखित तैयारी भी की है। पेपर से पूर्व किसी प्रकार की घबराहट नहीं है। दिन में दस घंटे पढ़ कर पेपर की तैयारी करता रहा हूं।


अजनेश कुमार, छात्र कक्षा 12वीं


वैसे तो सभी विषयों की तैयारी अगस्त माह में ही कर ली थी पर अब डेट शीट आने के बाद परीक्षाओं के शेड्यूल के अनुसार तैयारी कर रहा हूं।

पहला पेपर अंग्रेजी का है और इस पेपर के लिए पिछले दस दिनों से तैयारी कर रहा हूं। पेपर को लेकर घबराहट जैसी कोई बात नहीं है। बाकी विषयों की भी तैयारी की हुई है। स्कूल में तैयारी के साथ-साथ कोचिंग भी ली है।



रोबिन कुमार, छात्र 12वीं कक्षा
हालांकि मैने तैयारी काफी की हुई है, पर जैसे-जैसे परीक्षा की तिथि नजदीक आ रही है थोड़ा सा मानसिक दबाव बढ़ रहा है।

परीक्षाएं आरंभ होने के बाद जैसे-जैसे पेपर होते जाएंगे वैसे-वैसे मानसिक तौर हलकापन भी महसूस होता जाएगा। अंग्रेजी विषय की स्कूल में भी और घर में भी जमकर तैयारी की है। अच्छे अंक लेना ही लक्ष्य है।
सुनील कुमार, छात्र 12वीं कक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed