{"_id":"6862cd7d44134063f1069b10","slug":"students-arrived-to-take-admission-in-jcd-college-sirsa-sirsa-news-c-128-1-svns1027-140164-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कॉलेजों में पहली सूची जारी होने के बाद प्रवेश के लिए छात्रों की लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कॉलेजों में पहली सूची जारी होने के बाद प्रवेश के लिए छात्रों की लगी भीड़
Mon, 30 Jun 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
सिरसा के जेसीडी कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए पहुंचे छात्र।
सिरसा। जिले भर में प्रवेश प्रक्रिया का दौर चल रहा है। सिरसा, डबवाली, ऐलनाबाद, कालांवाली में निजी और सरकारी दोनों तरह के कॉलेजों में पहली सूची जारी हो चुकी है। पहली सूची जारी होने के बाद बड़े स्तर पर विद्यार्थी अपनी इच्छा अनुसार विषयों में प्रवेश लेने में लगे हुए हैं। ऐसे में कॉलेजों में छात्रों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं, कॉलेजों में जहां पहली सूची जारी हो चुकी है। वहीं, सीडीएलयू में भी प्रवेश प्रक्रिया का दौर चल रहा है। अलग-अलग विषयों के लिए यहां पर जिले और प्रदेश भर से छात्र-छात्राएं आवेदन कर रहे हैं।
इसी कड़ी में जेसीडी मेमोरियल कॉलेज में बने प्रवेश सेल में विद्यार्थियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। प्रवेश लेने के लिए बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएं पहुंच रहे हैं और सूची में अपना नाम तलाशते नजर आते हैं। इसको लेकर कॉलेज प्रबंधन द्वारा विशेष रूप से हेल्प डेस्क लगाया गया है। ताकि विद्यार्थियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
बता दें कि जेसीडी में विद्यार्थियों के एडमिशन प्रोसेस को देखते हुए विशेष सेल का निर्माण किया गया है। बच्चों को आवेदन करने में जहां मदद की जाती है। वहीं, बच्चों को बताया जाता है कि कौन से विषय के चयन में वह क्या क्या कर सकते हैं। ऑन लाइन एडमिशन प्रक्रिया को बच्चों ने लाभ उठाया। इसके अलावा परिजनों की शंकाओं को भी सेल ने विशेष रूप से दूर करने का काम किया है। जानकारी के अनुसार जेसीडी में एडमिशन लेने को लेकर विद्यार्थियों में हमेशा जोश देखने को मिलता है। क्योंकि यहां विश्वविद्यालय स्तर की सुविधाएं छात्रों को मिलती है।
विज्ञापन
कॉलेजों में हर साल की तरह दी जा रही है सुविधा
- कॉलेज में एडमिशन सेल बनाई गई है। जहां पर छात्रों को जानकारी दी जाती है।
- पहली सूची को चस्पा किया गया है और फीस आदि भरने को लेकर हेल्प डेस्क लगाए गए हैं।
- विद्यार्थियों के पीने के पानी व बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है।
दूसरी सूची का भी विद्यार्थी कर रहे हैं इंतजार
अभी पहली सूची में मेरिट सूची 95 से 100 के बीच रही है। ऐसे में बड़ी संख्या में छात्र एडमिशन से वंचित रह गए हैं। उनके लिए दूसरी और तीसरी सूची भी जारी होगी। ऐसे में छात्र दूसरी सूची का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं ताकि वह अपने मनचाहे विषयों में एडमिशन ले सके।
पहली लिस्ट में नाम आने के बाद विद्यार्थी बिना देरी किए अपनी फीस जमा करवाए। ताकि कॉलेज की तरफ से हॉस्टल व अन्य मिलने वाले सुविधाओं का लाभ उसे समय रहते मिल सके। एडमिशन में देरी करने से कई बार छात्र कॉलेज में मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं।
-डॉ. शिखा गोयल, प्राचार्या, जेसीडी