फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Students angry over challaning of vehicles in CDLU, Registrar sought report

Sirsa News: सीडीएलयू में वाहनों के चालान काटने से छात्र नाराज, कुलसचिव ने मांगी रिपोर्ट

Wed, 19 Mar 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 19 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Students angry over challaning of vehicles in CDLU, Registrar sought report
सीडीएलयू में कुलसचिव डाॅ. राजेश कुमार बांसल को ज्ञापन सौंपते छात्र।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कैंपस में पुलिस कर्मचारियों के चालान काटने से छात्रों ने नाराजगी जताई। विद्यार्थियों ने कुलसचिव डाॅ. राजेश कुमार बांसल को छात्र नेता विजय अरोड़ा एवं छात्र नेता सतबीर साहनी के नेतृत्व में समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा।
विद्यार्थियों ने कहा कि विवि कैंपस के अंदर चालान कटने से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, कोई हादसा भी हो सकता है।
इसलिए इस मामले में विवि प्रशासन सख्त कदम उठाए। कुलसचिव ने सिक्योरिटी इंचार्ज को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए। कुलसचिव को ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने मांग रखी कि सीडीएलयू की ऑफिशियल वेबसाइट कई दिनों से बंद है। इस कारण विद्यार्थियों को री-अपीयर परीक्षा फॉर्म भरने, फीस जमा करने, माइग्रेशन प्राप्त करने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिन विद्यार्थियों के रिजल्ट आ चुके थे, उन विद्यार्थियों को पुर्ननिरीक्षण फॉर्म भरने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि तकनीकी खामी की वजह से आई परेशानी को देखते हुए विद्यार्थियों को री- अपीयर फॉर्म भरने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाए, क्योंकि फाॅर्म भरने की तारीख भी निकल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने टैगोर भवन के सामने छात्रों के काटे चालान : छात्रों ने कुलसचिव को बताया कि विवि के टैगोर भवन के सामने पुलिस कर्मचारियों की ओर से विद्यार्थियों के चालान काटे गए हैं। जबकि विवि परिसर में पुलिस चालान नहीं काट सकती है। इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए कुलसचिव ने सिक्योरिटी इंचार्ज हिम्मत सिंह को तुंरत प्रभाव से सीसीटीवी फुटेज जांचने के आदेश दिए। साथ ही कहा कि रिपोर्ट बनाकर उन्हें सौंपें, ताकि इस मामले में पुलिस अधीक्षक से संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए लिखा जा सके।

विवि के कुलसचिव ने आश्वासन देते हुए कहा कि सॉफ्टवेयर संबंधित समस्या को दो दिनों में ठीक कर दिया जाएगा। इस मौके पर छात्र नेता विजय अरोड़ा व सतबीर साहनी के अलावा छात्र श्रवण, साहिल दहिया, मोनू बाजिया, सचिन, आजाद सिंह, राजेंद्र सिंह, अंकित, अनमोल, चंदन सोनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed