{"_id":"68335411c7905327ac0029b9","slug":"strong-storm-broke-poles-and-transformers-power-supply-was-disrupted-in-odhan-for-17-hours-sirsa-news-c-128-1-sir1002-138452-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: तेज आंधी से टूटे खंभे व ट्रांसफार्मर, ओढां में 17 घंटे तक बाधित रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: तेज आंधी से टूटे खंभे व ट्रांसफार्मर, ओढां में 17 घंटे तक बाधित रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
ओढां। आंधी के कारण ट्रांसफार्मर व खंभे गिरने से गांव ओढां में बिजली आपूर्ति शनिवार रात्रि 8 बजे से बाधित हो गई जो रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सुचारू हो पाई। करीब 17 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप होने के चलते लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो गए। वहीं पेड़ टूटकर गिरने से मार्ग बाधित रहे।
रविवार को विभाग की टीम की ओर से आपूर्ति बहाल करने के लिए कार्य शुरू किया गया। जो खंभे टूटे हैं उनकी तारों को फिलहाल अस्थायी तौर पर एक-दूसरी जगह से जोड़ा गया है। लंबे समय तक बिजली बाधित रहने के चलते इन्वर्टर-बैटरी भी जवाब दे गए। ऐसे में दुकानदारों व आम लोगों को अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए काफी परेशान होना पड़ा।
वहीं सरकारी कार्यालयों व पुलिस थाने में भी कार्य बाधित रहा। बिजली निगम के मुताबिक, गांव ओढां, मिठड़ी, चोरमार खेड़ा व टप्पी सहित अन्य गांवों में करीब 19 खंभे व 4-5 ट्रांसफार्मर टूटकर गिर गए। विभाग की ओर से गांव की आपूर्ति बहाल करने के बाद खेतों में आपूर्ति सुचारू करने के लिए कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -तेज आंधी के चलते गांव ओढ़ां, मिठड़ी, चोरमार खेड़ा व टप्पी में निगम के करीब 19 खंभे व 4-5 ट्रांसफार्मर टूटकर गिरे हैं। गांव ओढां की आपूर्ति रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बहाल कर दी गई है। खेतों की आपूर्ति के लिए भी पेट्रोलिंग चल रही है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। खेतों की आपूर्ति जल्द ही बहाल कर दी जाएगी। - जोगिंद्र सिंह, जेई, बिजली निगम