फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   strike, mp, villagers, anger

धरना स्थल पर पहुंचे सांसद को ग्रामीणों ने सुनाई खरी खोटी

Wed, 21 Dec 2016 11:52 PM IST
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उाला ब्यूरो/सिरसा Updated Wed, 21 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
strike, mp, villagers, anger
धरने पर बैठे लोग - फोटो : amarujala
नेशनल हाईवे बाईपास पर अंडरब्रिज की मांग को लेकर बुधवार को चौथे दिन भी ग्रामीणों का धरना जारी रहा। चौथे दिन धरनारत ग्रामीणों के बीच सिरसा सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बीजेपी सरकार को हर हाल में उनकी मांग पूरी करनी पड़ेगी। सांसद के आने से ग्रामीणों का हौंसला तो बढ़ा लेकिन उन्होंने सांसद समक्ष अपनी नाराजगी जाहिर भी कर दी। वैदवाला ग्राम पंचायत के पंच तलविंद्र सिंह ने इनेलो सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी को खरीखोटी सुनाते हुए कहा कि तुसीं चौणां दे टैम ते तां रोज गेड़े मारदे सी, पर हुण सौनूं लोकां दी तकलीफां बारे कुझ पता नहीं।
विज्ञापन


सांसद ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि एमपी बणन तों बाद टैम घट मिलदा है, ऐस करके नहीं आ सकेया, हुण तुहाडे नाल हां, तुहाडी आवाज नूं दिल्ली तक पहुंचावांगे। लोगों ने इस पर असहमति जताते हुए कहा कि कांग्रेस दे लीडर तां रोजाना आ रहे हन, पर तुसीं साड्डे एमपी होण मगरों वी नहीं आए। ग्रामीणों ने सांसद चरणजीत सिंह से कहा कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए वे जी जान लगा देंगे। सरकार ने जल्द ही अंडरब्रिज की मांग पूरी नहीं की तो अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


नंबरदार बलजिंद्र सिंह, सिकंदरपुर सरपंच आत्माराम, प्रीतम सिंह, हंसराज मोरवाल का कहना है कि नेशनल हाईवे निर्माण के प्रोजेक्ट इंजीनियर अमित मेहता ने यहां आकर जायजा लिया है। उन्होंने ने भी माना की ग्रामीणों की मांग जायज है और यहां अंडरब्रिज का निर्माण होना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे एनएच का निर्माण कार्य बाधित न करें। ग्रामीणों ने कहा कि जहां पर अंडरब्रिज निर्माण की मांग की जा रही है उससे 300 मीटर के दायर को छोड़कर एनएच का निर्माण कार्य जारी रखा जाए, ग्रामीण निर्माण कार्य में बाधा नहीं पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हांडीखेड़ा के ग्रामीणों ने भी अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया है। वे भी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं कि यहां पर अंडरब्रिज बनाया जाए। बुधवार सुबह पुलिस धरनारत ग्रामीणों के पास पहुंची और उन्होंने कहा कि वे शांति पूर्वक धरना जारी रख सकते हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को विश्वास दिलाया है कि वे कानून अपने हाथ मेें नहीं लेंगे। चौथे दिन धरना स्थल पर महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा रही।

एमपी के साथ दिल्ली रवाना होगा प्रतिनिधि मंडल
ग्रामीणों ने सांसद चरणजीत सिंह को बताया कि नेशनल हाईवे अथोरिटी के अधिकारी और मंत्री दिल्ली में बैठते हैं। वे अडरब्रिज की मंजूरी देंगे तभी जाकर अंडरब्रिज बनेगा। इसके लिए दिल्ली जाना होना। सांसद चरणजीत सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि वीरवार सुबह ही दिल्ली की तरफ कूच करते हैं। सांसद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल दिल्ली जाकर भूतल परिवहन केंद्रीय मंत्री नीतिन गडक़री से मुलाकात करेगा। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि केंद्रीय मंत्री उनकी जायज मांग को जरूर पूरी करेंगे। प्रतिनिधि मंडल में गांव वैदवाला, सिकंदरपुर, रसूलपुर, दड़बी, संगरसाधा, डेरा बाबा भूमणशाह, थेड़ी बाबा सावन सिंह के मौअजीज लोग शामिल होंगे।


प्रशासन की तरफ से कोई सुध लेने नहीं आया
चार दिन से ग्रामीण अपनी मांग को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुध लेने न तो प्रशासन का कोई प्रतिनिधि आया है और न ही सरकार का कोई नुमाइंदा। कांग्रेसी नेता होशियारी लाल शर्मा ने धरना स्थल पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीणों की मांग पर गौर करने की बजाए अब सरकार औच्छे हथकंडे अपनाने पर तुली हुई है। ग्रामीणों के आंदोलन को कुचलने के लिए उन पर केस दर्ज करने की धमकियां पुलिस प्रशासन द्वारा दी जा रही हैं। शर्मा ने कहा कि न तो ग्रामीण इन धमकियों से डरने वाले हैं और न ही कांग्रेस पार्टी। हर ज्यादती का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। जब तक ग्रामीणों की मांग पूरी नहीं होती, कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं। इस मौके पर संगीत कुमार, हंसराज मोरवाल, पूर्व सरपंच सरस्वती देवी, सोनिया, सुखविंद्र कौर, निर्मल कौर, हरजीत कौर, जसवीर कौर, स्वर्ण कौर, सर्वजीत कौर, हरजिंद्र कौर, रामप्यारी, सुमित्रा देवी, कृष्णा देवी, परमजीत कौर, सरस्वती देवी, मनजीत कौर, बलजिंद्र सिंह, बलजिंद्र सिंह नंबरदार, मनजीत सिंह सरपंच सिकंदरपुर, आत्माराम, गुरचरण सिंह, कश्मीर सिंह,आत्माराम सरपंच हांडीखेड़ा, सरपंच प्रतिनिधि सर्वजीत सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed