फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   strik today

आज कर्मचारी संगठनों की देशव्यापी हड़ताल, सभी संगठन एकमत नहीं

Wed, 08 Jan 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
strik today
हड़ताल को लेकर ज्ञापन सौंपते कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
आठ जनवरी को कर्मचारी संगठन राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने जा रहे हैं। हालांकि इस हड़ताल को लेकर कई यूनियन समर्थन में है तो कई इसमें शामिल नहीं होगी। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर परिवहन, पानी व बिजली व्यवस्था पर पड़ेगा। रोडवेज यूनियन की तालमेल कमेटी हड़ताल में शामिल होगी। रोडवेज की दो बजकर 20 मिनट पर चलने वाली पहली दो बसे दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए रवाना होती है। कर्मचारियों का प्रयास होता है कि ये बसें न निकले, जबकि रोडवेज का प्रयास होता है कि बसें चल पड़े। वहीं बिजली निगम की डिप्लोमा इंजीनियरिंग एसोसिएशन व इंजीनियरिंग एसोसिएशन भी हड़ताल में शामिल होगी। दोनों एसोसिएशन के अधीन बिजली निगम के 13 एसडीओ, तीन कार्यकारी अभियंता आते हैं। ऐसे में बिजली निगम ने प्राइवेट कांट्रेक्टर को अपने कर्मचारी तैयार रहने के लिए कहा है। रोडवेज तालमेल कमेटी के जिला प्रधान मदन लाल खोथ ने बताया कि हड़ताल के दौरान सिरसा डिपो की सभी बसें बंद रहेगी। वहीं सोशल मीडिया पर एक मैसेज के जरिए कर्मचारियों को बताया कि वह चाहे तो अपनी बसें चला सकते हैं, लेकिन इससे अगर कोई नुकसान होता है तो उसकी जिम्मेदार यूनियन की नहीं होगी तथा ना ही उसका साथ देगी।
विज्ञापन

ऐलनाबाद में हड़ताल को लेकर कर्मचारियों के बीच हुई कहासुनी
बिजली विभाग ऐलनाबाद में कर्मचारियों में हड़ताल को लेकर कहासुनी हो गई। 33 केवी बिजली घर ऐलनाबाद में अनुबंधित बिजली कर्मचारी संघ के कर्मचारियों की मीटिंग चल रही थी हड़ताल को लेकर बिजली बोर्ड के कर्मचारियों की आपस में बहसबाजी हो गई। कुछ कर्मचारी हड़ताल के पक्ष में थे और दूसरे नहीं। इसी बात को लेकर हड़ताल को लेकर चल रही बैठक में दरी बिछाने पर विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है। थाना एसएचओ राधेश्याम ने दरी बिछाने को लेकर विवाद हुआ था। बाद में दोनों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

सिरसा के टाउन पार्क में होंगे इकट्ठा कर्मचारी
वहीं सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन सब यूनिट ऐलनाबाद की बैठक देवीलाल पार्क में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता हरिकिशन कंबोज ने की। सर्व कर्मचारी संघ के ब्लाक प्रधान लछमन दास चलाना एवं हरिकिशन कंबोज ने संयुक्त रूप से बताया कि सर्व कर्मचारी संघ की राज्य कमेटी के आह्वान पर ऐलनाबाद सब यूनिट से बिजली के सभी कर्मचारी 8 जनवरी की राष्ट्र व्यापी हड़ताल में शामिल होंगे। सरकार जब तक बिजली विभाग में लगे सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को ठेकेदारी प्रथा से मुक्त कर स्थायीकरण की पॉलिसी नहीं बनाती, पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों का समाधान नहीं करती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मदन लाल खोथ, जिला सचिव राजेश भाकर व बिजली यूनियन के सचि विजय मजोका ने बताया कि मंगलवार को ऐलनाबाद, रानियां और जीवननगर के सभी बिजली कर्मचारी ऐलनाबाद के देवीलाल पार्क में एक जुट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी हड़ताल में होंगे शामिल
जनस्वास्थ्य विभाग ने बीती एक जनवरी को 27 कर्मचारियों को बिना किसी नोटिस के बाहर निकाल दिया था। जिसको लेकर कर्मचारी जन स्वास्थ्य विभाग के गेट पर धरना देकर बैठ गए थे। कर्मचारियों का कहना है कि वह करीब 18 सालों से जनस्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग के तहत काम कर रहे हैं, लेकिन विभाग ने उन्हें बिना कोई नोटिस दिए नौकरी छोड़ने के आदेश दे दिए। कर्मचारियों ने कहा कि वह पूरे शहर में स्वच्छ पानी पिलाने का काम करते हैं। कर्मचारियों ने बताया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती है वह धरने से नहीं उठेंगे तथा आज होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भी वह शामिल होंगे।
रानियां नप के कर्मचारियों ने हड़ताल में शामिल होने के लिए सौंपा ज्ञापन
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर गृहमंत्री, महानिदेशक, प्रधान सचिव के नाम से एक ज्ञापन रानियां नगरपालिका के सचिव को सौंपा है। नगरपालिका कर्मचारी संघ के रानियां यूनिट के प्रधान गुरमेल सिंह, मेजर सिंह, रमेश पाल, सोमपाल, सज्जन, अमित, सुनील, बाबूलाल ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर काफी लंबे समय से आंदोलन का रास्ता अख्तियार किए हुए हैं।
मजदूर संघ नहीं होगा हड़ताल में शामिल
भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री नंदन सिंह टडियाल ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ हरियाणा व हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ 8 जनवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भाग नहीं लेगा। क्योंकि यह हड़ताल देशहित की बजाय अपने वजूद को बचाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि देश में वामपंथी संगठन व कांग्रेस समर्थक ट्रेड यूनियन जान बूझकर ऐसे हालात पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ से संबंधित यूनियनों ने फैसला लिया है कि 8 जनवरी की हड़ताल में शामिल नहीं होंगे।

उन्हें अभी तक पता नहीं है कि कितने कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे और अगर कोई कर्मचारी हड़ताल पर जाता है तो आम जनता को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। रोडवेज की बसें पहले भी हड़ताल के दौरान चली है और चलेगी।
- केआर कौशल, रोडवेज महाप्रबंधक, सिरसा।
हड़ताल के दौरान यदि कोई समस्या आएगी तो इसके लिए प्राइवेट ठेकेदार के कर्मचारी तुरंत नियुक्ति कर दिए जाएंगे।
- रणबीर सिंह, एसई, बिजली निगम सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed