फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Strictly: Lifted two carts by crane, four wheeled locks, 8 immediately filled challan

सख्तीः दो गाड़ियां से क्रेन से उठाईं, चार के व्हील किए लॉक, 8 ने तुरंत भरा चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Strictly: Lifted two carts by crane, four wheeled locks, 8 immediately filled challan
बाजार में अतिक्रमण हटवाते हुए ट्रैफिक एसएचओ बहादुर सिंह व अन्य। - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर के बाजारों में यातायात व्यवस्था सुधारने और ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति ठीक करने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया। टीम ने 12 वाहनों के टायर लॉक किए, 2 गाड़ियां क्रेन से उठा थाने पहुंचा दी गईं। जिनमें से 8 ने मौके पर ही चालान राशि भर दी। 4 गाड़ियों में लॉक लगाए गए। यातायात थाना प्रभारी वीरवार को ब्लैक कमांडो के साथ फील्ड में उतरे और कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस टीम क्रेन को साथ लेकर बाजारों में गई। पुलिस के अभियान से बाजार में दुकानदारों में हड़कंप मच गया और वे व्यवस्था दुरुस्त करने में लग गए।
विज्ञापन

वीरवार सुबह 12 बजे ट्रैफिक थाना प्रभारी बहादुर सिंह सदर बाजार में आए। इस दौरान उनके साथ ब्लैक कमांडों भी थे और काफिले में क्रेन को भी साथ लिया गया। इस दौरान सायरन बजाकर जैसे ही पुलिस टीम बाजार में उतरी तो दुकानदारों और नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। सभी लोग गलत तरीके से पार्किंग से बाहर लगे वाहनों को ठीक करने में लग गए। पुलिस टीम सायरन बजाते हुए बाजारों में गई। सदर बाजार से अभियान शुरू किया गया। यहां से सुभाष चौक होते हुए सिटी थाना रोड, सूरतगढ़िया बाजार, घंटाघर चौक, चांदनी चौक बाजार, भगत सिंह चौक, हिसारिया बाजार, परशुराम चौक पर टीम पहुंची। जो भी चार पहिया वाहन सड़क के बीच गलत तरीके से खड़े थे, उनके व्हील लॉक कर दिए गए और चालान भी काटे गए। इतना ही नहीं दुकानों से बाहर सामान रखकर बैठे दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई और सामान भीतर करवाया।
विज्ञापन

प्रतिदिन रोटेशन में चलेगा अभियान, लोगों में डाली जाएगी आदत
ट्रैफिक पुलिस का मानना है कि अभी तक लोगों में सही तरीके से नियमों का पालन करने की आदत नहीं है। पुलिस हर समय बाजारों में अभियान नहीं चला सकती। इसलिए लोगों को स्वयं जागरूक होना होगा और नियमों का पालन करना होगा। इसलिए पुलिस का प्लान है कि अब प्रतिदिन शहर के विभिन्न बाजारों में रोटेशन अनुसार अभियान चलाया जाएगा। एक दिन शहर के मुख्य बाजारों में जबकि एक दिन मुख्य मार्गों पर जाकर अभियान चलाया जाएगा। इतना ही नहीं नगर परिषद की टीम को साथ लेकर चलेंगे ताकि बाजारों में जाम की स्थिति सुधारी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने भी किया था बाजारों का दौरा, ट्रैफिक प्लान भी हो रहा तैयार
एसपी डॉ. अर्पित जैन ने भी स्वयं शहर के विभिन्न बाजारों और मार्गों का दौरा पिछले हफ्ते किया था। उन्होंने कार चलाकर देखा था कि किन जगहों पर हादसों का ज्यादा खतरा रहता है। अब एसपी ने सामाजिक संस्थाओं से भी विचार-मंथन शुरू कर दिया और नया ट्रैफिक प्लान बनाना शुरू कर दिया है। इसके बाद इसे पूरे शहर में लागू किया जाएगा। एसपी ने डबवाली रोड स्थित सभी अस्पतालों के संचालकों की भी बैठक लेकर निर्देश दिए। उन्हें कहा कि अस्पताल के लिए पार्किंग की व्यवस्था स्वयं करवाएं।

शहर में वीरवार को अभियान चलाया गया है। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए हैं। ये अभियान शहर में लगातार चलाया जाएगा। एसपी डॉ. अर्पित जैन के मार्गदर्शन में अभियान चल रहा है। इसका असर भी अब नजर आने लगा है।
-बहादुर सिंह, थाना प्रभारी, यातायात थाना, सिरसा।

ट्रैफिक एसएचओ गलत साइड में खड़ी कार पर लॉक लगवाते हुए।

ट्रैफिक एसएचओ गलत साइड में खड़ी कार पर लॉक लगवाते हुए।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed