फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Strict action will be taken against vehicles lacking HSRP or sporting 'fancy' number plates.

Sirsa News: जोवनप्रीत और हरि सुथार को मिस्टर फ्रेशर का खिताब

Fri, 16 Oct 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 16 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against vehicles lacking HSRP or sporting 'fancy' number plates.
सिरसा। जेसीडी इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में ‘अल्फाज़-ए-ख़ास 2026’’’’ फ्रेशर पार्टी के दौ
सिरसा। जेसीडी विद्यापीठ के जेसीडी इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत में अल्फाज-ए-खास 2026 फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। ‘नवाबी’ थीम पर आधारित समारोह में विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन और मॉडलिंग की प्रस्तुतियों से समां बांधा। इस दौरान शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ फ्रेशर टाइटल भी प्रदान किए गए।
विज्ञापन

बीबीए वर्ग में जोवनप्रीत और अर्शप्रीत मिस्टर व मिस फ्रेशर बने। स्टीवन व सरबजीत को मिस्टर व मिस पर्सनैलिटी, चिराग व झलक को मिस्टर व मिस अटायर तथा गुरसेवक व दृष्टि को मिस्टर व मिस ईव चुना गया। एमबीए वर्ग में हरि सुथार व अंजलि मिस्टर व मिस फ्रेशर, परव अरोड़ा व सिमरनजीत कौर मिस्टर व मिस पर्सनैलिटी तथा योधवीर सिंह व कमलजीत मिस्टर व मिस ईव बने।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत, पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधे भेंट करने, मां सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि जेसीडी विद्यापीठ के सीईओ लेफ्टिनेंट कर्नल अजय सिंह (सेवानिवृत्त) ने विद्यार्थियों को अनुशासन, निरंतर सीखने और ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. रोशन लाल ने स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। महानिदेशक प्रो. जय प्रकाश, रजिस्ट्रार डॉ. सुधांशु गुप्ता भी उपस्थित रहे।

मॉडलिंग प्रतियोगिता में निर्णायक डॉ. कंवलजीत कौर और डॉ. अनीता कंबोज रहीं। आयोजन कन्वीनर प्रो. रोशन लाल, को-कन्वीनर डॉ. रंदीप कौर और सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. रेनू कंबोज के मार्गदर्शन में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed