फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Strict action will be taken against vehicles lacking HSRP or sporting 'fancy' number plates.

Sirsa News: बिना एचएसआरपी और फैंसी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर होगी सख्ती

Fri, 16 Oct 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 16 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against vehicles lacking HSRP or sporting 'fancy' number plates.
सिरसा। यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने और वाहन चोरी जैसी वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए सिरसा पुलिस बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) तथा फैंसी, ढकी हुई या अस्पष्ट नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। इसके लिए जिलेभर में विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक (एसपी) दीपक सहारन ने बताया कि यातायात थाना प्रभारी सहित सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस टीमें बिना एचएसआरपी, ढकी हुई, अस्पष्ट, फैंसी डिजाइन और अनधिकृत नंबर प्लेट लगे वाहनों की जांच करेंगी। साथ ही वाहन चालकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट लगवाने के लिए जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहन की पहचान सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसमें मौजूद सुरक्षा कोड और लेजर सीरियल नंबर जैसे फीचर नंबर प्लेट से छेड़छाड़ की आशंका कम करते हैं। वहीं, फैंसी या अस्पष्ट नंबर प्लेट के कारण वाहन की पहचान करने में परेशानी होती है, जिसका फायदा आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोग उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों की अनदेखी न करने की अपील :
उन्होंने वाहन मालिकों से अपील की कि वह नियमों की अनदेखी न करें और अपने वाहनों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप नंबर प्लेट लगवाएं। वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें। साथ ही वाहन की आरसी, वैध बीमा और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र सहित सभी जरूरी दस्तावेज पूरे रखें। एसपी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं बल्कि जागरूकता के माध्यम से सड़क सुरक्षा मजबूत करना और दुर्घटनाओं में कमी लाना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed