{"_id":"695411817f78bc63bf0595bd","slug":"strict-action-against-drug-abuse-more-than-2700-drug-addicts-received-treatment-sirsa-news-c-128-1-svns1027-150432-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नशे पर सख्ती, 2,700 से अधिक नशा पीड़ितों को मिला उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नशे पर सख्ती, 2,700 से अधिक नशा पीड़ितों को मिला उपचार
विज्ञापन
डबवाली। डबवाली पुलिस जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वर्ष में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार पुलिस ने इस दौरान भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार का नशा पकड़ा है और नशा तस्करी में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्तियों को भी अटैच किया है।
पुलिस का दावा है कि नशा तस्करी पर लगाम लगाने के साथ-साथ नशा पीड़ितों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में भी प्रभावी कदम उठाए गए हैं। पुलिस के अनुसार एक साल में 2,715 नशा पीड़ितों को काउंसिलिंग और उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाई गई, जिनमें से 83 व्यक्तियों ने पूरी तरह से नशा छोड़ दिया है। यह आंकड़ा नशा मुक्ति की दिशा में एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
पुलिस की ओर से प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 के दौरान नशे से जुड़े 240 अभियोग दर्ज किए गए थे, जिनमें 474 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं वर्ष 2025 में यह संख्या बढ़कर 341 अभियोग और 633 गिरफ्तारियों तक पहुंच गई, जिससे स्पष्ट है कि पुलिस की कार्रवाई में तेजी आई है।
विज्ञापन
-- -- -
इस प्रकार पकड़ा गया नशा
- अफीम-- 19.431 किलोग्राम
- चूरा पोस्त - 808.275 किलोग्राम
- कोकीन-- 23.96 ग्राम
- हेरोइन-- 4 किलो 314.56 ग्राम
- गांजा - 3.814 किलोग्राम
- मेडिकल नशा - 2 लाख 95 हजार 410 प्रतिबंधित गोलियां
-- -- -
इन नशा तस्करों की प्रॉपर्टी हुई अटैच
वर्ष 2025 में देसूजोधा निवासी इकबाल सिंह, पलमिंदर, जसविंदर सिंह, सुरेंद्र और हरगोविंद की लाखों रुपये की प्रॉपर्टी अटैच की गई है।
-- -
पिट एक्ट के तहत किए गए डिटेन
- वर्ष 2024 में दो लोगों को पिट डिटेन किया।
- वर्ष 2025 में 27 लोगों को पिट डिटेन किया।
-- -
इस प्रकार हुई मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई
- वर्ष 2024 : 18 मेडिकल स्टोर सील, 35 हजार 451 गोलियां व कैप्सूल बरामद किए गए।
- वर्ष 2025 : 32 मेडिकल स्टोर सील, 9 लाख 96 हजार 744 गोलियां व कैप्सूल बरामद किए गए।
-- -- -- -- -- -
डबवाली पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। वर्ष 2025 में की गईं कार्रवाई इसका प्रमाण है। आने वाले समय में यह अभियान और अधिक सख्ती से जारी रहेगा। आमजन से अपील है कि वे नशे से जुड़ी किसी भी सूचना को बेझिझक पुलिस के साथ साझा करें। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 112 व केंद्र सरकार की ओर से जारी मानस पोर्टल व हेल्पलाइन नंबर पर इसकी सूचना दें।
-
निकिता खट्टर, एसपी, डबवाली।
विज्ञापन
पुलिस का दावा है कि नशा तस्करी पर लगाम लगाने के साथ-साथ नशा पीड़ितों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में भी प्रभावी कदम उठाए गए हैं। पुलिस के अनुसार एक साल में 2,715 नशा पीड़ितों को काउंसिलिंग और उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाई गई, जिनमें से 83 व्यक्तियों ने पूरी तरह से नशा छोड़ दिया है। यह आंकड़ा नशा मुक्ति की दिशा में एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 के दौरान नशे से जुड़े 240 अभियोग दर्ज किए गए थे, जिनमें 474 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं वर्ष 2025 में यह संख्या बढ़कर 341 अभियोग और 633 गिरफ्तारियों तक पहुंच गई, जिससे स्पष्ट है कि पुलिस की कार्रवाई में तेजी आई है।
विज्ञापन
इस प्रकार पकड़ा गया नशा
- अफीम
- चूरा पोस्त - 808.275 किलोग्राम
- कोकीन
- हेरोइन