फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Streets not built for one and a half decade, people suffering from waterlogging in rain

डेढ़ दशक से नहीं बनीं गलियां, बारिश में जलभराव का दंश झेल रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Streets not built for one and a half decade, people suffering from waterlogging in rain
एमसी कालोनी की तीन नंबर गली की बदहाल स्थिति। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर की एमसी कॉलोनी में डेढ़ दशक से गलियों का निर्माण नहीं हुआ। इससे गलियों में गहरे गड्ढे बने हुए हैं। अब बारिश के समय जलभराव के कारण यहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। इसके चलते करीब 4 हजार से ज्यादा की आबादी परेशान है। कॉलोनी के लोगों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर की है। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

ऑटो मार्केट व रेलवे ओवरब्रिज के नीचे स्थित एमसी कॉलोनी में करीब चार हजार रहते हैं, लेकिन यहां के निवासियों को बेहतर गलियों की दरकार है। करीब डेढ़ दशक पूर्व जिन गलियों का निर्माण किया गया था, आज वो खस्ताहाल हो चुकी हैं। जगह-जगह गलियों में बने गहरे गड्ढे हादसे का कारण बन रहे है। राहगीरों के गुजरने में भी मुश्किल हो गया है। बारिश के दौरान तो स्थिति और भी बदतर हो जाती है। बारिश के समय सबसे अधिक मुश्किल स्कूली बच्चों व वृद्ध व्यक्तियों के लिए होती है। इतने वर्षों की अवधि में अनेक जनप्रतिनिधि बदल चुके हैं, परंतु गलियों का नव निर्माण नहीं हो पाया। कॉलोनी के लोग अनेक बार प्रशासन से गलियों की मरम्मत व निर्माण की मांग कर चुकें है, लेकिन हर बार उनकी यह मांग ठंडे बस्ते ही चली जाती है।
विज्ञापन

कॉलोनीवासी बोले: हमारी तो गलियां ही अच्छी नहीं
कालोनी वासी महिला मधुबाला, स्वर्णा, बिमला देवी व रशमी ने बताया की कॉलोनी में मुख्य विकास गलियों के निर्माण से शुरू होता है। जब ये ही अच्छी नहीं तो प्रशासन व सरकार से क्या उम्मीद की जा सकती है। डेढ़ दशक में सरकारें बदल गई, लेकिन हमारी कालोनी की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। एक तो खस्ताहाल गली और दूसरा सीवरेज ओवरफ्लो की लगातार समस्या बनी रहती है। सीवर का पानी निकलकर गलियों में जमा रहता है, जिसकी वजह से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलियों की काफी खस्ताहाल स्थिति बन चुकी है, जिसकी वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के दौरान तो यहां की स्थिति काफी खराब हो जाती है। गलियों में कीचड़ व जलभराव के कारण बच्चों को स्कूल छोड़ने में दिक्कतें आती है। प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधि तक कई बार निर्माण की मांग कर चुके, लेकिन समस्या की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। - जिलेसिंह कॉलोनी वासी।
डेढ़ दशक पहले कॉलोनी की गलियों का निर्माण किया गया था। इतने लंबे समय की अवधि के बाद आज इन गलियों की स्थिति बदहाल हो चुकी है। सबसे अधिक समस्या बारिश के दौरान उत्पन्न होती है। गलियों में बने गड्ढों में जलभराव होने पर राहगीरों को गड्ढे होने की जानकारी नहीं होती। इसलिए अकसर वे गिरकर जख्मी हो जाते हैं। - राजेश, कॉलोनी वासी।
कॉलोनी की तीन व चार नंबर गलियां मुख्य हैं। इसके बावजूद भी इनका निर्माण नहीं किया जाना विडंबना है। कॉलोनी के पूर्व की ओर का हिस्सा में कुछ गलियां बनी है, लेकिन पश्चिम दिशा की तरफ के हिस्से की अधिकांश गलियां बदहाल हो चुकी है। आठ साल से गलियों के निर्माण की बाट जोह रहे है परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है। - सोनिया रानी, कॉलोनी वासी ।
रेलवे लाइन के समीप तीन व चार नंबर गली को जोड़ने वाली मुख्य गली के निर्माण को 4 वर्ष का समय हुआ है और इतने कम समय में ही गली खराब हो चुकी है। गली का लेवल भी अब सही नहीं रहा, जिसके चलते यहां पानी का काफी ठहराव रहता है। बारिश के दौरान तो यहां की स्थिति इतनी खराब होती है कि पूरे दिन भी घरों से बाहर नहीं निकल सकते। - सीमा रानी कालोनी वासी ।

एमसी कॉलोनी में गलियों का कितना विकास हुआ है या नहीं, और टेंडर से संबंधित भी अभी जानकारी नहीं है। रिकॉर्ड में देखने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितनी गलियों का टेंडर पास हुआ है। मेरे समय में किसी कॉलोनी वासी ने शिकायत नहीं दी है। फिर भी निरीक्षण कर पता किया जाएगा कि गलियों की स्थिति कैसी है। जो भी संभव होगा हर तरह से लोगों की समस्या का हल किया जाएगा। - संदीप मलिक, ईओ नगर परिषद।

कालोनी की चार नंबर गली की बदहाल स्थिति का दृश्य। संवाद

कालोनी की चार नंबर गली की बदहाल स्थिति का दृश्य। संवाद- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed