फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Street lights do not light on the 500 meter route leading to the railway station.

Sirsa News: रेलवे स्टेशन जाने वाले 500 मीटर मार्ग पर नहीं जलती स्ट्रीट लाइट्स

Tue, 26 Nov 2024 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 26 Nov 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Street lights do not light on the 500 meter route leading to the railway station.
सिरसा में रेलवे स्टेशन की ओर जानेवाली सड़क पर बंद पड़ी लाइट।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों को रात में अंधेरे का सामना करना पड़ता है। क्योंकि रेलवे स्टेशन पर जाने वाली मुख्य सड़क पर स्ट्रीट लाइट्स नहीं लगी है। ऐसे में आधा किलोमीटर का रास्ता यात्रियों को अंधेरे में तय करना पड़ता है। सर्दियों के मौसम में इस रास्ते से गुजरने में यात्रियों में डर का माहौल बना रहता है।
जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के दो रास्ते हैं। एक रास्ता सांगवान चौक से रेलवे स्टेशन को आता है तो दूसरा रास्ता पुरानी तहसील से मुख्य रेलवे स्टेशन के गेट पर आता है। दोनों ही रास्तों में आधा किलोमीटर का एरिया सुनसान है। रात के समय रेलवे स्टेशन के आस पास नशेड़ियों को जमावड़ा रहता है। इस कारण यात्रियों के संग लूट का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

यात्री आदेश शर्मा ने बताया कि सर्दियों में धुंध के समय में सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार देर रात को आना होता है तो यह क्षेत्र सुनसान होता है। कई बार नशेड़ी भी क्षेत्र में मिलते हैं। प्रशासन को सभी स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करवानी चाहिए। जहां पर लाइट नहीं हैं, वहां पर लाइट लगवानी चाहिए। मुकेश कुमार ने बताया कि वह सरकारी विभाग में कर्मचारी है। धुंध के समय नशेड़ी रेलवे स्टेशन मार्ग पर आसपास घूमते रहते हैं। इस कारण अपराध होने का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed