फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Street construction work completed two days ago, got sunk in the first rain

दो दिन पहले पूरा हुआ गली निर्माण का काम, पहली बारिश में धंसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Street construction work completed two days ago, got sunk in the first rain
बारिश के कारण वार्ड नंबर 31 की धंसी सड़क । - फोटो : Sirsa
सिरसा। चत्तरगढ़ पट्टी स्थित पुराना फाटक रोड पर दो दिन पहल गली का निर्माण कार्य पूरा हुआ, लेकिन यह पहली बारिश की मार भी नहीं झेल सकी। पहली ही बारिश में जहां एक ओर गली की सड़क का लेवल बिगड़ गया, वहीं दूसरी ओर बारिश का पानी की निकासी का प्रबंध भी नहीं किया गया। इतना ही नहीं गली निर्माण होते ही इंटरनेट कंपनी ने तार बिछाने के चक्कर में गली को भी उखाड़ दिया।
विज्ञापन

पुराना फाटक रोड की गली की सड़क लंबे समय से खस्ताहाल थी। लंबी जद्दोजहद के बाद पार्षद आशा रानी और प्रतिनिधि सुनील ने इस गली निर्माण का प्रस्ताव भेजा। गली निर्माण को मंजूरी भी मिली और काम भी शुरू हो गया। दो दिन पहले ही गली का निर्माण कार्य पूरा हुआ। गली निर्माण पूरा होने के अगले दिन बारिश आ गई। पहली ही बारिश ने गली निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खोलकर रख दी। बारिश के बाद बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पाई और पानी जगह में जगह-जगह ठहर गया। इतना ही नहीं गली के लेवल का भी लोगों को पता चल गया। गली कहीं से ऊंची और कहीं से नीची है। इस कारण गली निवासियों में रोष है।
विज्ञापन

गली निवासी बोले- निर्माण में नियमों की उड़ीं धज्जियां
गली निवासी शमशेर सिंह, लेखराज टेलर, ओम प्रकाश, हरी चंद, दिनेश धोबी, कुंदन सैनी, द्वारका सैनी ने आरोप लगाया कि गली निर्माण के दौरान ठेकेदार ने नियमों की धज्जियां उड़ाईं। इसकी पोल पहली ही बारिश में खुल गई। उन्होंने कहा कि बारिश के पानी की जरा भी निकासी नहीं हो पाई और लेवल भी गली का ठीक नहीं है। गली निवासियों ने कहा कि गली निर्माण होते ही टेलीफोन कंपनी ने तार डालने के लिए गली की टाइलें उखाड़ दीं और गड्ढा कर दिया। इसे बाद में ठीक भी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा करवाएंगे गली का निर्माण, पेमेंट रोकेंगे
गली की समस्या हमारे सामने आई है। इसलिए ठेकेदार को दोबारा गली बनाने के लिए कहा गया है। जब तक गली वाले संतुष्ट नहीं हो जाते और ठेकेदार गली को ठीक नहीं करेगा, तब तक उसे पेमेंट नहीं होने दी जाएगी।
- आशा रानी, पार्षद, वार्ड 31, नगर परिषद

गली का लेवल सही न होने पर बारिश का पानी हुआ जमा।

गली का लेवल सही न होने पर बारिश का पानी हुआ जमा। - फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed