फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   storm in city

Sirsa News: रात भर चली आंधी, टहनियां टूटीं, शेड गिरे, बिजली आपूर्ति रही बाधित

Tue, 28 Apr 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 28 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
storm in city
 सिकंदरपुर में आंधी से टूटा शेड। संवाद
- जिले में सुबह के समय छाए बादल, तापमान में आई गिरावट
विज्ञापन

- सुबह चार बजे के आसपास आई तेज आंधी, आधे घंटे से ज्यादा समय तक चली
-बारिश होने की सूरत में मंडियों में पड़ा लाखों क्विंटल गेहूं भीगने का खतरा


फोटो -- 18,19



संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले में सोमवार रात मौसम में बदलाव हुआ। धूल भरी आंधी पूरी रात चली। इस कारण शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई। वहीं, जिले भर में तेज आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं। शेड गिर गए। लोगों को रात के समय घरों के दरवाजे-खिड़कियां बंद करने पड़े। बिजली आपूर्ति बाधित रही।
शहरी के कई क्षेत्राें में सुबह छह बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हुई। हिसार रोड पर महाराणा प्रताप चौक के पास शराब ठेके पर आग लगने के कारण रात तीन बजे के बाद बिजली आपूर्ति बाधित रही। फायरकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। वहीं, कारिंदों ने बड़ा हादसा न हो। इसके चलते शराब की पेटियां बाहर निकाल लीं। इसी प्रकार, बेगू रोड पर इलेक्ट्रॉनिक के गोदाम में आग लग गई। इसमें लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

आंधी के चलते सिकंदरपुर स्थित मां भागवती राइस मिल्स में बड़ा नुकसान हो गया। तेज आंधी और हवा के दबाव से राइस मिल का शेड और अंदर लगी फॉल्स सीलिंग गिर गई। घटना के समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन मिल को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालिक मोहनलाल ने बताया कि मंगलवार सुबह मिल में पहुंचे तो फैक्टरी में लगे शेड दूर खेतों में पड़े थे। ऑफिस के आगे लगी फॉल्स सीलिंग गिर गई थी। कई शेड तो उड़कर दूर बिजली के तारों में फंस गए। इसके चलते बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। बिजली कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बिजली लाइन बहाल की।
सिरसा में 10 लाख 40 हजार मीट्रिक टन गेहूं पहुंचा
सिरसा मंडी में मंगलवार तक ई खरीद पर जारी आंकड़ों के अनुसार 10 लाख 40 हजार एमटी गेहूं पहुंचा है। इसमें से 9 लाख 19 हजार मीट्रिक टन गेहूं बोली हुई है। 8.6 लाख एमटी गेहूं की खरीद हुई है। उठान की स्थिति की बात करें तो 4 लाख 88 हजार मीट्रिक टन की उठान हुई है। उठान में तेजी देखने को मिली है। वहीं, 365 करोड़ रुपये के भुगतान अब तक जारी हो चुके हैं। 669 करोड़ रुपये के भुगतान प्रक्रिया में हैं। 91 करोड़ रुपये के भुगतान का अप्रूवल बाकी है।
मंडियों में विरोध के बाद पहुंचीं गाड़ियां
सोमवार को आढ़ती एसोसिएशन ने एजेंसी की ओर से गाड़ियां हटाने पर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के बाद मार्केट कमेटी सचिव ने नोटिस जारी किया। नोटिस और विरोध के चलते मंगलवार को सिरसा मंडी में उठान में तेजी देखने को मिली। गाड़ियां भी पहले की तरह पहुंचीं और उठान शुरू हुई। बता दें कि एक सप्ताह पहले तक की खरीद की हुई गेहूं की उठान तक नहीं हो रहा थी। इसलिए मजबूरन आढ़ती एसोसिएशन को प्रदर्शन करना।

बारिश के मौसम में सभी की सांसें फूलीं
बादल छाने से मंगलवार को सुबह और शाम पांच बजे के बाद मौसम बदल गया। सुबह जहां बारिश होने की संभावना बनी हुई थी। वहीं, शाम को भी कुछ इसी प्रकार के हालात बने रहे। काले बादल छाए रहे। ऐसे में यदि रात के समय बारिश होती है तो खरीद केंद्रों व मंडी में पड़े गेहूं का भीगना तय है। खुले में गेहूं का स्टॉक लगाने पर एजेंसियों को भी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed