{"_id":"6472466f630e3b6289063639","slug":"storm-came-with-rain-3500-trees-and-one-thousand-electric-poles-fell-in-the-district-sirsa-news-c-128-1-sir1001-314-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के साथ आई आफत की आंधी : जिले में 3500 पेड़ व बिजली के एक हजार खंभे गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के साथ आई आफत की आंधी : जिले में 3500 पेड़ व बिजली के एक हजार खंभे गिरे
Sat, 27 May 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 27 May 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
आंधी के कारण शहर के जनता भवन रोड पर टूटी पीपल की टहनी व बारिश के बाद हुआ जलभराव। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पाकिस्तान की तरफ से शनिवार अलसुबह आए अंधड़ ने जिले में काफी नुकसान पहुंचाया है। अंधड़ में किसी के मकान की छत तो किसी के घर की दीवार को ढह गई। अंधड़ के कारण जिले में करीब 3500 पेड़ व बिजली के एक हजार खंभे टूट गए। ऐसे में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। निगम की टीमों ने शाम पांच बजे तक शहर में आपूर्ति बहाल कर दी, लेकिन कई क्षेत्र में काम चल रहा था।
शनिवार अलसुबह 3.15 बजे अंधड़ के साथ बारिश हुई। सिरसा शहर में 25 एमएम और ओटू में सबसे अधिक 35 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण शहर के मुख्य रोड व कॉलोनियों ने दो से तीन फुट तक पानी जमा हो गया। रोड पर जगह-जगह पर पेड़ गिरने के कारण आवाजाही भी बाधित हो गई। वाहन चालकों को अतिरिक्त दूरी तय कर दूसरे स्थान पर पहुंचने को मजबूर होना पड़ा।
हालांकि जन स्वास्थ्य विभाग ने अतिरिक्त इंजन व पंप लगाकर शहर के मुख्य मार्गाें से पानी की निकासी करीब सात घंटे बाद करवा दी गई। इसके बाद भी शहर के निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
रेलवे लाइन पर गिरे पेड़, चार से पांच घंटे तक लेट हुईं ट्रेनें : आंधी में रेलवे लाइन पर भी जगह-जगह पर पेड़ गिर गए। इसके कारण किसी ट्रेन को बठिंडा तो किसी ट्रेन को बडागुढ़ा और अन्य स्टेशनों पर रोकना पड़ा। रेलवे कर्मचारियों की ओर से लाइन को क्लीयर किए जाने के बाद ही रेल को रवाना किया गया। इसके चलते करीब चार से पांच घंटे तक ट्रेन प्रभावित रहीं। हालांकि कोई भी ट्रेन रद्द नहीं की गई है। किसान एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, गंगानगर मेरठ पांच घंटे, हरियाणा एक्सप्रेस डेढ़ घंटा देरी से चली। हालांकि गोरखधाम एक्सप्रेस अपने समय से करीब पांच मिनट ही देरी पर सिरसा से रवाना हुई है।
बिना उपकरण बिजली सप्लाई बहाल करते रहे कर्मी
आंधी के कारण पेड़ों व बिजली के पोल को अधिक नुकसान हुआ है। वन विभाग व बिजली निगम के कर्मचारी दिनभर स्थिति को सामान्य करने में लग रहे। पुलिस ने भी रोड पर गिरे हुए पेड़ों को हटाने के लिए कार्य किया। शाम करीब पांच बजे तक वन विभाग की ओर से अधिक रास्तों को क्लीयर कर दिया गया। बिजली निगम ने शाम छह बजे तक शहर के अधिक क्षेत्राें में बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई। शहर में बिजली सप्लाई शुरू करने के लिए कार्य कर रहे कर्मचारियों के पास किसी तरह की भी कोई व्यवस्था नहीं दिखी। बिना दस्तानों व उपकरणों के बिजली कर्मचारी काम करते हुए नजर आए।
बाहर सो रहे परिवार के सदस्यों पर गिरी दीवार, चार घायल
हिसार रोड स्थित संत नगर में मकान के बाहर सो रहे परिवार पर घर की दीवार गिर गई। मजदूर संतोष, उसकी पत्नी मंजू व लड़का कर्ण व धीरज मकान के बाहर सो रहे थे। आंधी के कारण उनके मकान की दीवार ढह गई। इसमें मंजू देवी व उनके बेटे कर्ण की रीड की हड्डी टूट गई। धीरज के पैर में फ्रैक्चर आया है। घटना के तुरंत बाद सभी को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मंजू व एक अन्य की गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा रेफर किया गया है। जहां उनकी हालात स्थिर बनी हुई है।
शहर के इन स्थानों पर हुआ जलभराव
शहर के जनता भवन रोड, सरकुलर रोड, नोहरिया बाजार, सुरतगढि़या बाजार, हिसारिया बाजार, ओवरब्रिज के पास, नागरिक अस्पताल रोड, अनाज मंडी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी रही। शहर के हिसार रोड, बरनाला रोड, जनता भवन रोड, बेगू रोड, मिनी बाइपास रोड पर पेड़ व बिजली के खंभे गिरने के कारण आवाजाही भी प्रभावित हुई। इसके अलावा कई स्थानों पर बाइपास रोड भी धंस गया।
जिले में हुई बारिश
स्थान एमएम
सिरसा
25
ओटू
35
पंजुआना
15
रोड़ी
06
कालांवाली
05
खुइयांमलकाना
4
अबूबशहर
10
गोलेवाला
5
नहराना
6
अलसुबह आए अंधड के कारण जमाल, रानियां, सिरसा, खैरेंका, भंगू व इसके आसपास के क्षेत्र में अधिक नुकसान हुआ है। जिले में करीब 3500 पेड़ टूटे हैं। इन्हें रोड से हटाकर आवाजाही सामान्य कर दी है। - नवल किशोर, जिला वन अधिकारी, सिरसा ।