{"_id":"652cbb3cd2a363e69a069e24","slug":"stoppage-of-gorakhdham-superfast-express-started-at-bhattu-station-sirsa-news-c-21-hsr1003-240593-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस का भट्टू स्टेशन पर ठहराव हुआ शुरू, सुबह 10.13 बजे पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस का भट्टू स्टेशन पर ठहराव हुआ शुरू, सुबह 10.13 बजे पहुंची
विज्ञापन
भट्टू कलां। गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस का भट़्टू रेलवे स्टेशन पर रविवार से ठहराव शुरू हो गया है। यह ट्रेन सुबह 10 बजकर 13 मिनट पर हिसार की ओर से भट्टू रेलवे स्टेशन पर पहुंची और दो मिनट के ठहराव के बाद फिर आगे सिरसा व बठिंडा के लिए रवाना हुई।
इसी तरह वापसी में दोपहर 3 बजकर 51 मिनट पर भट्टू रलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके आगे हिसार व दिल्ली के लिए रवाना हुई। भट्टू स्टेशन पर सांसद सुनीता दुग्गल, रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य ब्रह्मानंद गोयल, सरपंच प्रतिनिधि आशु गोयल, राकेश गोयल सहित कई लोगों ने सुपरफास्ट ट्रेन के चालक दल का स्वागत किया और इस ट्रेन के ठहराव पर खुशी जाहिर की। सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि गोरखधाम सुपरफास्ट के ठहराव से भट्टू व इसके आसपास के गांवों के अलावा फतेहाबाद शहर तक के लोगों को फायदा पहुंचा है। इससे दिल्ली जाने के लिए एक और ट्रेन मिल गई है।