फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Stole jewelry and cash by breaking the locks of a closed house

बंद मकान के ताले तोड़कर गहने व नकदी चुराई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Stole jewelry and cash by breaking the locks of a closed house
गोरीवाला में चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा समान। संवाद - फोटो : Sirsa
गोरीवाला। गांव बिज्जूवाली में शनिवार को बंद मकान के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये के गहने व नकदी चुरा ले गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रमेश चंद ने बताया कि कनाडा के टोरंटो में रहने वाले उसका बेटा संजय रहेजा एक माह के लिए देश लौटा था। अब उसे वापस टोरंटो जाना था। उसको विदा करने से पहले फतेहाबाद में उसके ससुराल में परिवार के लोग एकत्रित हुए थे। बेटे को विदा करने के बाद शनिवार शाम को जब वे घर पहुंचे तो गेट पर लगे ताले टूटे हुए थे। मकान में जैसे ही प्रवेश किया तो दीवार में लगी अलमारी का सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसमें रखे करीब 2 हजार रुपये गायब मिले। इसके अलावा चोर साथ लगते कमरे में रखी संदूक से तीन तोले सोने के आभूषण, चांदी की पाजेब की जोड़ी व करीब 18 हजार रुपये चोरी कर लिए। जांच अधिकारी धर्मपाल ने मौके पर पहुंच स्थिति का मुआयना करते हुए मकान मालिक रमेश चंद के बयान के आधार पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed