फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   State Committee meeting today, Patwari will take decision regarding upcoming strategy

Sirsa News: स्टेट कमेटी की बैठक आज, आगामी रणनीति को लेकर पटवारी लेंगे फैसला

Tue, 09 Jan 2024 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 09 Jan 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
State Committee meeting today, Patwari will take decision regarding upcoming strategy
लघु सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए कानूनगो व पटवारी ।
सिरसा। लघु सचिवालय परिसर में पिछले एक सप्ताह से धरनारत्त पटवारी एवं कानूनगो का धरना मंगलवार को भी जारी रहा। 10 जनवरी तक एसोसिएशन की ओर से सांकेतिक धरने की घोषणा की गई थी। ऐसे में अब बुधवार को राज्य कमेटी के प्रधान व जिला प्रधानों के साथ एसोसिएशन की ऑनलाइन बैठक होगी। इस बैठक में ही सांकेतिक धरने से संबंधित निर्णय लिया जाएगा। हालांकि पटवारियों के इस धरने की वजह से प्रशासनिक व आम लोगों का कार्य बांधा पहुंची है।
विज्ञापन

पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान लाभ सिंह ने बताया कि आज स्टेट कमेटी की बैठक राज्य पदाधिकारियों के साथ सभी जिला प्रधानों की बैठक ऑनलाइन होगी। इस बैठक में शाम 4 बजे के बाद ही सांकेतिक धरने को लेकर फैसला लिया जाएगा। स्टेट कमेटी जो भी दिशा निर्देश जारी करेगी उसी के आधार पर आगामी रूप रेखा तैयार की जाएगी। वहीं मंगलवार को धरनारत्त पटवारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया। वहीं दूसरी तरफ पटवारियों के काम बंद करने से आम लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि एक सप्ताह से भूमि, रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व अन्य कार्य के लिए पटवारियों की तस्दीक से जुड़े कार्य नहीं हो रहे हैं। लोगों को इस बात की चिंता भी सता रही है कि कहीं यह धरना लंबे समय के लिए न शुरू हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed