फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sports in schools from 20 to 25 july

Sirsa News: 20 से 25 जुलाई तक दिखेगा स्कूल खेलों का रोमांच

Wed, 15 Jul 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 15 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
sports in schools from 20 to 25 july
20 से 25 जुलाई तक सात केंद्रों पर दम दिखाएंगे खिलाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से वर्ष 2026-27 की ब्लॉक एवं जिलास्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिले में खंड स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताएं 20 से 25 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी। सातों खंडों में खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए प्रशासनिक जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। प्रतियोगिताओं का संपूर्ण संचालन जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के प्रशासनिक नियंत्रण में होगा। आयोजन की योजना, प्रबंधन, वित्तीय व्यवस्था, सुरक्षा, लॉजिस्टिक्स और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी इन्हीं अधिकारियों की रहेगी। जिला स्तर पर अतिरिक्त उपायुक्त को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है जो विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करेंगे।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी (डीएसओ) तकनीकी अधिकारियों की नियुक्ति, खेल उपकरणों की व्यवस्था, मैदानों की उपलब्धता और प्रतियोगिताओं के तकनीकी संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे। शिक्षा विभाग ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, विद्यालय प्रमुखों और खेल सचिवों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 खेलों में दिखाएंगे प्रतिभा
जिले के सातों खंडों में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं के मुकाबले आयोजित होंगे। प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, फुटबाल, हैंडबाल, वॉलीबाल, क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, योग, कुश्ती, शतरंज, कराटे और ताइक्वांडो सहित 14 खेल शामिल हैं।

खंड स्तर पर विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
अंडर-14 वर्ग के लिए खिलाड़ी का जन्म 1 जनवरी 2013 या उसके बाद, अंडर-17 के लिए 1 जनवरी 2010 या उसके बाद तथा अंडर-19 वर्ग के लिए 1 जनवरी 2008 या उसके बाद होना अनिवार्य है। सभी वर्गों में छठी कक्षा और उससे ऊपर के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।

इन स्थानों पर होंगे मुकाबले
बड़ागुढ़ा- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झोरड़ रोही डबवाली- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गंगा
ऐलनाबाद- सीआरडीएवी पब्लिक स्कूल, ऐलनाबाद नाथूसरी चौपटा- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दड़बा कलां
ओढ़ां- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कालांवाली रानियां- पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनी
सिरसा- शहीद भगत सिंह स्टेडियम, सिरसा
कोट्स
सहायक जिला शिक्षा अधिकारी (खेल) हरबंस सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताओं के लिए खेल मैदान, खेल सामग्री और तकनीकी अधिकारियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रयास रहेगा कि खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण मिले और सभी मुकाबले निष्पक्ष एवं सुरक्षित तरीके से आयोजित हों।

-- कोट्स
जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष कुमार फुटेला ने कहा कि स्कूल खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण मंच हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रतियोगिताएं शिक्षा निदेशालय के नियमों के अनुसार पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से करवाई जाएंगी ताकि प्रत्येक खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा दिखाने का समान अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed