{"_id":"611808d38ebc3ee53425f899","slug":"special-task-force-will-be-formed-in-every-district-for-cow-protection-sirsa-news-hsr608966495","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरक्षा के लिए हर जिले में गठित होगी स्पेशल टास्क फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरक्षा के लिए हर जिले में गठित होगी स्पेशल टास्क फोर्स
जानकारी देते वाइस चेयरमैन विद्यासागर बाघला।
- फोटो : Sirsa
Link Copied
ओढां। सरकार ने गो-रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिसके तहत अब पूरे हरियाणा के हर जिले में गो-रक्षा के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) का गठन किया जाएगा। इस फैसले को लेकर सूचना जारी कर दी गई है। हरियाणा गोसेवा आयोग के वाइस चेयरमैन विद्यासागर बाघला शनिवार को गांव बनवाला में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शिरकत करने आए हुए थे। इसी दौरान उन्होंने बातचीत में बताया कि गोवंश की तस्करी को रोकने के लिए आयोग की तरफ से सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
टास्क फोर्स गठित करने का मुख्य उद्देश्य गोवंश की तस्करी व उन पर बढ़ रहे अत्याचारों पर अंकुश लगाना है। उन्होंने बताया कि इस विषय में सरकार के साथ गोसेवा आयोग की बैठक आयोजित हुई। जिसके बाद इस पर स्वीकृति की मुहर लग गई। हालांकि इस बारे नवंबर 2020 में फैसला लिया गया था, लेकिन अब इसे स्वीकृति मिलते ही नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इसके जारी होने के बाद अब टास्क फोर्स का गठन शुरू कर दिया गया है। जिसके तहत जिला स्तर पर 11 सदस्यीय स्पेशल एसटीएफ का गठन किया जाएगा। इस फोर्स में सरकारी और गैर-सरकारी सदस्य शामिल होंगे। जिनमें पुलिस, पशुपालन, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारी, गोसेवा आयोग, गो-रक्षक समितियों के सदस्य व 5 गो सेवक शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।