{"_id":"6786ac2a28573c7f02017c49","slug":"special-arrangements-should-be-made-for-the-treatment-of-cancer-patients-in-fatehabad-and-sirsa-selja-sirsa-news-c-128-1-svns1027-131483-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद व सिरसा में कैंसर रोगियों के उपचार का हो विशेष प्रबंध : सैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद व सिरसा में कैंसर रोगियों के उपचार का हो विशेष प्रबंध : सैलजा
Tue, 14 Jan 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। कुमारी सैलजा ने सिरसा और फतेहाबाद में कैंसर रोगियों के उपचार की विशेष सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
सांसद सैलजा ने पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि कैंसर रोगियों के लिए सिविल अस्पतालों में समुचित व्यवस्था कराई जाए। प्रदेश में कैंसर रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। खासकर घग्गर नदी के किनारे पड़ने वाले जिलों जैसे सिरसा, फतेहाबाद, कैथल और अंबाला में। प्रदेश के सिविल अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की अनुपलब्धता के साथ समुचित उपचार के अभाव में रोगी अपनी जान गंवा रहे हैं।
बताया गया है कि प्रदेश में हर महीने लगभग 1500 रोगी कैंसर से मर रहे हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। कैंसर रोगियों को या तो पीजीआई रोहतक, चंडीगढ़, राष्ट्रीय कैंसर संस्थान, झज्जर में इलाज के लिए जाना पड़ता है। यहां रोगियों की संख्या बहुत अधिक होने के कारण उन्हें काफी लंबा इंतजार करना पड़ता है। फिर उनके पास निजी अस्पतालों जैसे बीकानेर, जयपुर, दिल्ली में जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता।
विज्ञापन
सैलजा ने कहा कि सिरसा और फतेहाबाद जिले में दूसरे राज्यों की अपेक्षा कैंसर रोगियों की संख्या ज्यादा है। इन जिलों में कैंसर रोगियों के उपचार का विशेष प्रबंध किया जाना चाहिए। अभी तक इन जिलों में कैंसर की जांच के लिए नमूने रोहतक, दिल्ली या झज्जर प्रयोगशालाओं में भेजे जाते हैं, जबकि जांच की सुविधा भी जिला मुख्यालय पर होनी चाहिए। हर जिला अस्पताल में कैंसर रोग विशेषज्ञों की नियुक्ति होनी चाहिए।