फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sp heard problem in janata darbar

Sirsa News: जनता दरबार में एसपी ने किया शिकायतों का निपटारा

Mon, 04 May 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 04 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
sp heard problem in janata darbar
दर्ज शिकायतों का 24 घंटे में निवारण करने का दिया आश्वासन
विज्ञापन



फोटो 16

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार को जनता दरबार आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों की शिकायतों को सुनकर तुरंत हल किया गया। जनता दरबार में दूर-दराज के गांवों व ढाणियों से ग्रामीण अपनी विभिन्न शिकायतें लेकर पहुंचे। इनमें जमीन विवाद, पुलिस कार्रवाई में देरी व अन्य शिकायतें शामिल थीं।


एसपी दीपक सहारन ने सभी फरियादियों की बातों को सुना और संबंधित थाना प्रभारियों तथा अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। कई मामलों में मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया गया। इससे फरियादियों के चेहरों पर संतोष और राहत दिखाई दी।
विज्ञापन

एक बुजुर्ग फरियादी ने कहा कि साहब ने हमारी बात बड़े ध्यान से सुनी व तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। इस अवसर पर एसपी ने आमजन से अपील की कि वे अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थापित फीडबैक सेल में दर्ज कराएं। उन्होंने आश्वासन दिया कि दर्ज शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर 24 घंटे के भीतर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि थानों में आने वाले शिकायतकर्ताओं की अनदेखी न की जाए, उन्हें शिकायत की रसीद दी जाए व कार्रवाई की स्थिति से अवगत कराया जाए। एसपी ने कहा कि ऑनलाइन शिकायत प्रणाली और अधिकारियों की जवाबदेही लागू होने के बाद व्यवस्था में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed