{"_id":"685d823ae4bf20309b00b749","slug":"sp-dr-mayank-said-cooperate-to-eradicate-addiction-from-the-root-sirsa-news-c-128-1-sir1002-139971-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: एसपी डॉ. मयंक बोले- नशे को जड़ से मिटाने के लिए करें सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: एसपी डॉ. मयंक बोले- नशे को जड़ से मिटाने के लिए करें सहयोग
विज्ञापन
सिरसा में नशा मुक्ति कार्यक्रम में नाटक मंचन करते विद्यार्थी।
- फोटो : 1
सिरसा। पंचायत भवन में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर वीरवार को ‘नशा मुक्त युवा-सशक्त राष्ट्र’ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता ने कहा कि नशे को तब तक समाप्त नहीं किया जा सकता, जब तक समाज का हर व्यक्ति इसे जड़ से उखाड़ने के लिए सहयोग नहीं करेगा।
कार्यक्रम नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में डॉ. गुप्ता ने कहा कि हमारी पुरानी परंपरा रही है कि जहां भी कोई गलत काम हो, उसे रोक दिया जाए। नशे के खिलाफ इसी संस्कृति का पालन कर हम समाज को इससे मुक्त कर सकते हैं। हमें खुद के साथ-साथ पड़ोस के बच्चों को भी नशे से बचाने में अपना योगदान देना होगा।
कार्यक्रम के दौरान कर्ण लढ़ा द्वारा निर्देशित लघु नाटक ‘नशा एक अभिशाप’ का मंचन किया गया, जिसमें नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया गया।
इसके अलावा, सीडीएलयू के प्रोफेसर राजकुमार सिवाच ने व्याख्यान दिया और शिक्षक नरेश ग्रोवर ने कविता के माध्यम से नशे के नकारात्मक प्रभावों के बारे में बताया। सांस्कृतिक कार्यक्रम से नशे के खिलाफ जन जागरूकता फैलाई।