{"_id":"68fcf8234f4397379c00ce88","slug":"sp-deepak-saharan-went-into-action-mode-as-soon-as-he-took-charge-the-officer-in-charge-of-raniya-police-station-was-suspended-over-the-death-of-a-young-man-due-to-drugs-and-traffickers-were-warned-reform-or-you-will-spend-your-entire-life-in-jail-sirsa-news-c-21-hsr1007-736476-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में आए एसपी दीपक सहारण, नशे से युवक की मौत पर रानियां थाना प्रभारी निलंबित, तस्करों को चेतावनी-सुधर जाओ नहीं तो सारी उम्र जेल में रहोंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में आए एसपी दीपक सहारण, नशे से युवक की मौत पर रानियां थाना प्रभारी निलंबित, तस्करों को चेतावनी-सुधर जाओ नहीं तो सारी उम्र जेल में रहोंगे
विज्ञापन
सिरसा। नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने शनिवार सुबह कार्यभार संभालते ही तुरंत एक्शन मोड में कदम रखा। उन्होंने गांव ओटू में नशे की ओवरडोज से हुई युवक की मौत के मामले में रानियां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश जारी किए।
कार्यक्रम के दौरान एसपी सहारण ने कहा कि सिरसा जिला मादक पदार्थ की समस्या से गंभीर रूप से प्रभावित है। उन्होंने ओटू में पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से मुलाकात की और शहर थाना सिरसा का औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने तस्करों को स्पष्ट चेतावनी दी कि या तो सुधर जाओ, नहीं तो सारी उम्र जेल में रहना पड़ेगा। साथ ही, तस्करों की अवैध संपत्ति को जब्त करने का भी आदेश दिया।
एसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस अभियान में तेजी लाई जाएगी और नशा पीड़ितों का उपचार प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। जो लोग नशा छोड़ने के बाद फिर से नशे में लिप्त होते हैं, उनका पुनः उपचार किया जाएगा। साथ ही आमजन को नशे के खतरों के प्रति लगातार जागरूक किया जाएगा। सिरसा जिला पंजाब और राजस्थान सीमा से सटा होने के कारण मादक पदार्थ की तस्करी अधिक होती है। इसे रोकने के लिए एसपी दीपक सहारण पंजाब और राजस्थान पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर विशेष रणनीति बनाएंगे और संयुक्त रूप से तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी करेंगे।
विज्ञापन
-- -- -
पीएसआई गुरविंदर सिंह बने रानियां थाना प्रभारी
रानियां। गांव ओटू में नशे से हुई युवक की मौत के मामले में लापरवाही बरतने पर रानियां थाना प्रभारी दिनेश कुमार को सस्पेंड किए जाने के बाद एसपी दीपक सहारण ने सब-इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह को रानियां थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया। एसपी ने कहा कि जिले में किसी भी पुलिस अधिकारी द्वारा काम में लापरवाही बरती गई, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।