{"_id":"58a499664f1c1bd357d83de7","slug":"sopped-marriage-of-youngers-sister-police-came-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बहनों की रुकवाई शादी, बैरंग लौटी बारात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग बहनों की रुकवाई शादी, बैरंग लौटी बारात
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
Updated Wed, 15 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग बहनों की रुकवाई शादी
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण क्षेत्र में बुधवार को दो नाबालिग सगी बहनें बालिका वधू बनने से प्रशासन की सजगता से बच गईं। बारात के चौखट पर पहुुंचने के साथ जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय सहायक और पुलिस ऐन मौके पर पहुंच गई। बाल विवाह रुकाने के साथ ही बारातियों का नाच-गाना बंद हो गया और बारात को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
गांव खुईयां नेपालपुर में बुधवार दोपहर को दो नाबालिग बहनों की शादी थी। किसी शख्स ने जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी कार्यालय में फोन करके सहायक तरुण कुमार को सूचना दी कि दोनों बहनें नाबालिग हैं। इसके बाद महिला थाने से ईएसआई जगदीश चंद, बलजीत कौर ओढां थाने पहुंचे और थाने से एएसआई राजपाल के साथ खुईयां नेपालपुर पहुुंचे।
विज्ञापन
डबवाली से आई बारात शादी वाले घर पहुंच चुकी थी। समय पर प्रशासन की टीम घर पहुंची और किशोरियों के पिता से उनका आयु प्रमाण पत्र मांगा। दस्तावेज में एक किशोरी की उम्र 16 और दूसरी की 17 साल मिली। दोनों नाबालिग होने के चलते प्रशासन ने उनकी शादी को रुकवा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने लिखित में कार्रवाई करते हुए पिता के बयान दर्ज किए। दोनों बहनों की भांति उनके होने वाले दूल्हे भी सगे भाई हैं। किशोरियों के पिता ने क्षमा मांगी और लिखित में दिया कि बेटियों की शादी बालिग होने पर करूंगा। लड़के वाले भी इस बात पर सहमत हो गए।
परिजनों ने लिखित में माफी मांगी
लड़कियों के परिजनों मेें जागरूकता का अभाव था। शिक्षित न होने के कारण उन्हें पता नहीं था कि नाबालिग की शादी करना अपराध है और दो साल की सजा हो सकती है। शादी रुकवाने के बाद परिजनों ने लिखित में माफी मांगी है और भरोसा दिया है कि बालिग होने पर ही दोनों बहनों की शादी करेंगे।
राजपाल, जांच अधिकारी, थाना ओढां।