{"_id":"6ac4cb2b0ee885e3480715b3","slug":"solar-plant-contractor-shot-dead-in-sirsa-s-jamal-he-was-the-only-brother-of-four-sisters-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: सिरसा के जमाल में सोलर प्लांट के ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, चार बहनों का था इकलौता भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: सिरसा के जमाल में सोलर प्लांट के ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, चार बहनों का था इकलौता भाई
Tue, 06 Oct 2026 03:49 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 06 Oct 2026 03:49 PM IST
सार
प्लांट में बैठे ठेकेदार को मारी गोली मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सुभाष चंद्र सोलर प्लांट में बैठा हुआ था। इसी दौरान दो-तीन युवक वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि युवकों ने सुभाष को गोली मार दी। गोली उसकी पीठ में लगी।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
विस्तार
सिरसा के गांव जमाल में मंगलवार दोपहर सोलर प्लांट में काम कर रहे 45 वर्षीय ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो-तीन युवक प्लांट में पहुंचे और ठेकेदार सुभाष चंद्र को गोली मार दी। गोली उसकी पीठ में लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में सुभाष को सिरसा के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
चार बहनों का था इकलौता भाई मृतक सुभाष चंद्र पुत्र बहादुर सिंह गांव जमाल का रहने वाला था। वह अविवाहित था और चार बहनों का इकलौता भाई था। जानकारी के अनुसार गांव जमाल में राजस्थान सीमा के पास हैक्सा सन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड का सोलर प्लांट लगाया जा रहा है। सुभाष चंद्र प्लांट में ठेकेदार के तौर पर काम कर रहा था।
विज्ञापन
प्लांट में बैठे ठेकेदार को मारी गोली मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सुभाष चंद्र सोलर प्लांट में बैठा हुआ था। इसी दौरान दो-तीन युवक वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि युवकों ने सुभाष को गोली मार दी। गोली उसकी पीठ में लगी। गोली लगने के बाद सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गए। प्लांट में मौजूद लोगों ने गंभीर हालत में सुभाष को उपचार के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे घटना की सूचना मिलते ही नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार और जमाल चौकी प्रभारी रामकुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस आरोपियों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।