फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   snatching with 2 women

Sirsa News: दो महिलाओं से झपटे सोने के जेवरात

Fri, 16 Jan 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 16 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
snatching with 2 women
एक बाजार में खरीदारी करने आई थी, दूसरी के पास किन्नर के वेश में बधाई मांगने पहुंचे दो युवक
विज्ञापन


एक महिला के कान से बाली व दूसरी के गले से झपटी सोने की चेन

पुलिस ने अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर शुरू की जांच


संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर अज्ञात युवकों ने स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। शहर में हुई घटना में बाइक सवार युवक खरीदारी करने बाजार आई महिला के कान से सोने की बाली झपटकर ले गया। वहीं, गांव बनसुधार में किन्नर के वेश में आए युवक ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। दोनों घटनाओं में आरोपी बाइक पर सवार होकर भाग गए। शहर थाना व सदर पुलिस ने दोनों घटना में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जेजे कॉलोनी निवासी रानी देवी वीरवार शाम अपनी बहू प्रियंका के साथ सदर बाजार से कंबल खरीदने आई थीं। बाजार से लौटते समय सुभाष चौक के पास दो अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर आए। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने रानी देवी के दाहिने कान की सोने की बाली झपट ली। इसके बाद दोनों युवक बाइक पर सवार होकर भाग निकले। उक्त महिला और उसकी बहू ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन कामयाब नहीं हुईं। रानी देवी का कहना है कि हड़बड़ी में वह बाइक का नंबर नोट नहीं कर पाईं। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उनसे घटनाक्रम जाना।
विज्ञापन

जांच अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि पुलिस दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही दोनों युवकों की पहचान कर ली जाएगी।


100 रुपये देने को राजी हो गई थी महिला

दूसरी घटना गांव बनसुधार में वीरवार शाम को हुई। गांव की शकुंतला देवी ने बताया कि वह अपने घर पर सामान्य कामकाज में व्यस्त थीं। इसी दौरान एक युवक किन्नर के वेश में और दूसरा युवक बाइक पर उनके घर आया। दोनों ने बधाई मांगनी शुरू की। उसने उन्हें बताया कि घर में न तो कोई शादी हुई है और न ही कोई लड़का पैदा हुआ है, इसलिए बधाई देने की कोई वजह नहीं है। फिर भी उसने कहा कि वह 100 रुपये दे देगी। इसी दौरान किन्नर के रूप में आए युवक ने उसके गले से सोने की चेन झपट्टा मारकर छीन ली। इसके बाद दोनों युवक बाइक पर सवार होकर तेजी से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई दुकानदारों से बधाई के नाम पर मांगे सूट व पैसे
घटना की सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कई दुकानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में वे दोनों युवक दिखाई दिए, दोनों दुकानदारों से बधाई के बहाने सूट व पैसे मांगते हुए नजर आ रहे हैं। जांच अधिकारी दिवेंद्र कुमार का कहना है कि जल्द दोनों युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed