{"_id":"6a639adec6b1fbe1e303f4f3","slug":"snatched-the-earring-from-the-woman-at-the-bus-stand-sirsa-news-c-128-1-sir1004-162011-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बस स्टैंड पर महिला से झपटी बाली, भीड़ ने दबोचा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बस स्टैंड पर महिला से झपटी बाली, भीड़ ने दबोचा आरोपी
Fri, 24 Jul 2026 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 24 Jul 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
ऐलनाबाद। शहर के बस स्टैंड पर शुक्रवार शाम एक महिला के कान से सोने की बाली झपटने का मामला सामने आया। वारदात के बाद भाग रहे आरोपी को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया और धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
गांव बणी निवासी राजबीर कौर अपनी बेटी के साथ खरीदारी के लिए ऐलनाबाद आई थी। शाम करीब चार बजे जब वह बस स्टैंड पर बस में चढ़ रही थीं तभी एक युवक ने उनके कान से सोने की बाली झपट ली और भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।
सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार वारदात में आरोपी का एक साथी भी शामिल था जो मौके से भाग गया। बाली खींचने के दौरान महिला के कान पर चोट भी आई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी प्रगट सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। दूसरे युवक की तलाश के लिए पुलिस टीम कार्रवाई कर रही है। महिला की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।