{"_id":"6ab02b83ef84ce6f4303ac64","slug":"snake-bit-woman-sirsa-news-c-128-1-svns1027-165306-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रसोई में महिला को सांप ने डंसा, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रसोई में महिला को सांप ने डंसा, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर
Mon, 21 Sep 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
परिजनों ने सपेरे की मदद से सांप को पकड़वाया
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। गांव डबवाली में शनिवार सुबह एक 53 वर्षीय महिला को सांप ने डस लिया। वह रसोई घर में चाय बनाने गई थी। महिला को तुरंत इलाज के लिए डबवाली के उप-मंडल नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिरसा रेफर कर दिया गया। गांव डबवाली निवासी सिमरजीत कौर पत्नी सुखदेव सिंह शनिवार सुबह करीब 5 बजे परिजनों के लिए चाय बना रही थी। इसी दौरान फर्श पर छिपे एक सांप ने उसके पैर पर डस लिया।
महिला के चिल्लाने पर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को संभालते हुए उसे डबवाली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि सांप काले रंग का था और उसकी लंबाई करीब साढ़े तीन फीट थी।
विज्ञापन
हादसे के बाद परिजनों ने सतर्कता बरती। उन्होंने सपेरे की मदद से सांप को पकड़वा दिया। डॉक्टरों द्वारा दिए गए प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए सिरसा रेफर किया गया है।