फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Smart meters will be installed in 10 cities, department has floated tenders, work will start after March

Haryana: 10 शहरों में लगाए जाएंगे स्मार्ट मीटर, विभाग ने लगाए टेंडर, मार्च के बाद शुरू होगा काम

Thu, 08 Feb 2024 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 08 Feb 2024 12:15 AM IST
सार

सिरसा सहित प्रदेश के 10 शहरों में दक्षिणी हरियाणा बिजली निगम की ओर से स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इसके लिए निगम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

विज्ञापन
Smart meters will be installed in 10 cities, department has floated tenders, work will start after March
स्मार्ट मीटर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

निगम ने सिरसा, फतेहाबाद और जींद सर्कल के लिए 681 करोड़ रुपये के टेंडर लगाए हैं। ये टेंडर 16 फरवरी को विभाग की ओर से ओपन किए जाएंगे। निगम अधिकारियों के अनुसार मार्च के बाद काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश के करनाल, पंचकूला और पानीपत हेडक्वार्टर स्तर पर स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। अब प्रदेश के अन्य जिलो में स्मार्ट मीटर लगाने का विभाग कार्य शुरू करेगा। इसको लेकर सर्कल के अनुसार करोड़ों रुपये के टेंडर लगाए गए हैं। स्मार्ट मीटर में उपभोक्ता मोबाइल के जरिए मीटर की निगरानी कर पाएंगे।
विज्ञापन


उपभोक्ता मीटर को प्री-पेड भी करवा सकता है यानी जितने रुपये का रिचार्ज करवाएंगे उतनी ही बिजली मिलेगी। रिचार्ज खत्म होते ही बिजली सप्लाई बंद हो जाएंगी। यदि उपभोक्ता प्री-पेड प्लान का लाभ नहीं लेना चाहता तो सामान्य मीटर की तरह बिजली बिल उपभोक्ता के मोबाइल नंबर पर आता रहेगा और उसे उपभोक्ता वर्तमान की तरह भरकर बिजली आपूर्ति ले सकेंगे। अधिकारियों की माने तो विभाग के पास उपभोक्ता के बिजली लोड का सही आंकलन भी आ जाएगा। मीटर ज्यादा चलने और अधिक बिल आने की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार है शहर और टेंडर

  • हिसार, भिवानी - 548 करोड़
  • सिरसा, फतेहाबाद , जींद - 681करोड
  • पलवल , नारनौल व रेवाडी -- 579 करोड़
  • गुरुग्राम वन, टू और फरीदाबाद - 546 करोड़


उपभोक्ता और विभाग दोनों को होगा लाभ
अधिकारियों की माने तो स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता और विभाग दोनों को फायदा होगा। जहां उपभोक्ता अपनी मर्जी के अनुसार बिजली का प्रयोग कर पाएगा। वहीं विभाग के कर्मचारियों की बिल देने और मीटर के तेज चलने जैसे समस्या से रूबरू नहीं होना पड़ेगा। उपभोक्ताओं को बिजली के खर्च की तुरंत जानकारी मिलती रहेगी। प्री-पेड सुविधा लेने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल रिचार्ज की तरह बिजली का रिचार्ज मिल सकेगा।


 
पूरे दक्षिण हरियाणा के जिलों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभी इसमें दो से तीन महीने का समय लगेगा। - अनिल शर्मा, चीफ इंजीनियर कॉमर्शियल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed