फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Six more villages of the district declared drug free

Sirsa News: जिले के छह और गांव नशा मुक्त घोषित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Six more villages of the district declared drug free
सरपंचों व सरपंच प्रतिनिधियों को सम्मानित करते पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण।  स्रोत : पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिला पुलिस ने वीरवार को जिले के छह और गांव को नशा मुक्त घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में एसपी विक्रांत भूषण ने इन छह गांवों के सरपंचों तथा सरपंच प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। जिला पुलिस की ओर से अब तक जिले के 72 गांवों और शहर के चार वार्डाें को नशा मुक्त घोषित किया जा चुका है।
वीरवार को नशा मुक्त घोषित गांव में रामपुरा ढिल्लों, शाहपुरिया, रायपुर, गुसाईंआना, खेड़ी, जोड़कियां शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले की अन्य सभी ग्राम पंचायतें भी नशा मुक्त गांवों को अपना रोल मॉडल मानकर अपने-अपने गांवों को नशा मुक्त करवाकर नई मिसाल कायम करें। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सभी ग्राम पंचायतें, सामाजिक संस्थाएं तथा यूथ क्लब अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने गांव रामपुरा ढिल्लों के सरपंच रविल सिंवर, शाहपुरियां के सरपंच राजकुमार, रायपुर के सरपंच प्रतिनिधि मनोज कुमार, गुसाईंआना के सरपंच रघुबीर सिंह, गांव खेड़ी के सरपंच सुरेश कुमार तथा गांव जोड़कियां के सरपंच प्रतिनिधि गणदेव को पुलिस विभाग की तरफ से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन




पुलिस अभियान के सार्थक परिणाम आ रहे - एसपी
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रहे अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। पुलिस के अभियान से प्रेरित होकर जहां युवा शिक्षा और खेल गतिविधियों की ओर अग्रसर हो रहे हैं, वहीं पर अनेक नशा ग्रस्त युवकों ने नशा छोड़ने की पहल की है। स्थानीय प्रशासन की मदद से सैकड़ों युवकों का इलाज करवाकर, उन्हें फिर से समाज की मुख्य धारा में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed