{"_id":"6ab6b4562fc00ea9f00d08d0","slug":"40-fharmacist-honoured-sirsa-news-c-128-1-sir1004-165622-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर 40 फार्मासिस्टों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर 40 फार्मासिस्टों ने किया रक्तदान
Fri, 25 Sep 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
लार्ड शिवा कॉलेज ऑफ फार्मेसी में किया गया आयोजन
फोटो - 24
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। लार्ड शिवा कॉलेज ऑफ फार्मेसी में शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रक्तदान शिविर लगा। इसमें 40 फार्मासिस्टों ने रक्तदान किया। चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा के समक्ष दीप भी प्रज्ज्वलित किया गया।
शिव शक्ति ब्लड बैंक और लायंस क्लब डायमंड सिरसा के सहयोग से यह शिविर आयोजित हुआ। शिव शक्ति ब्लड बैंक के संस्थापक वेद बेनीवाल ने शिविर का शुभारंभ किया। प्रिंसिपल जितेंद्र सिंह ने सबसे पहले रक्तदान किया।
कोषाध्यक्ष दीपक बिश्रोई, वाइस प्रिंसिपल जगतार सिंह, एचओडी सुधांशु पांडे सहित 40 फार्मासिस्टों ने रक्त दिया। कॉलेज प्रवक्ता विष्णु शर्मा ने बताया कि पोस्टर बनाने की और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं भी हुईं। पोस्टर प्रतियोगिता में 22 विद्यार्थियों और प्रश्नोत्तरी में छह टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
रक्तदान का महत्व और सामाजिक दायित्व
मुख्य अतिथि वेद बेनीवाल ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। महानिदेशक देश कमल बिश्रोई ने ऐसे आयोजनों को दूसरों की भलाई के लिए प्रेरणा बताया। महासचिव सोमप्रकाश बिश्रोई ने विद्यार्थियों को विश्व फार्मासिस्ट दिवस की बधाई दी। उपाध्यक्ष लोकेश बिश्रोई ने रक्तदाताओं का आभार जताया। जगतार सिंह चौहान ने फार्मेसी कोर्स की उपयोगिता और फार्मासिस्ट के सामाजिक दायित्व पर जानकारी दी।