फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Six more victims of dengue sting, figure reaches 252

Sirsa News: डेंगू के डंक के छह और हुए शिकार, आंकड़ा 252 पर पहुंचा

Mon, 18 Nov 2024 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 18 Nov 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Six more victims of dengue sting, figure reaches 252
सिरसा के शहरी क्षेत्र में मच्छरों के लारवा की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी।
सिरसा। जिले में डेंगू का प्रकोप जारी है। सोमवार को जिले में 6 और डेंगू के मरीज मिले। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 252 पहुंच गया है। जिले में डेंगू को लेकर फॉगिंग करवाने जैसे प्रयास कारगर साबित नहीं हो रहे है।
विज्ञापन

55 टीमों का भी कोई खास प्रभाव फील्ड में नजर नहीं आ रहा है। जानकारी के अनुसार जिले में अब तक कुल 252 मामले आ चुके हैं। इनमें से 232 मरीज इलाज के बाद घर जा चुके हैं। 17 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 4 मरीजों का नागरिक अस्पताल में और 13 मरीज निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

जहां मिल रहे मरीज वहां करवाई जा रही फॉगिंग

चिकित्सकों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग मरीजों की संख्या कम करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। शहरी क्षेत्रों में केस के आधार पर फॉगिंग करवाई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत के माध्यम से फॉगिंग और दवा का छिड़काव कर मच्छरों पर नियंत्रण पाने की कोशिश की जा रही है। जिन गांवों या फिर शहरी क्षेत्र से मरीज मिल रहे हैं, उनके घरों के आसपास और मोहल्ले में दवा का छिड़काव और फॉगिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन






हमारी टीम फील्ड में लगी हुई है। डेंगू के मामलों में कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है। फॉगिंग नियमित रूप से करवाई जा रही है। ---- डाॅ. गौरव अरोड़ा , जिला मलेरिया रोकथाम अधिकारी, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed