{"_id":"583889394f1c1b967413b9f1","slug":"sisra-news-rs-grabbed-land-and-not-given-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन भी हड़प ली और रुपये भी नहीं दिए वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन भी हड़प ली और रुपये भी नहीं दिए वापस
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने के मामले में पुलिस ने संगरूर निवासी बलविंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उक्त कार्रवाई बठिंडा निवासी निर्मल सिंह की शिकायत पर की है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि बलविंद्र सिंह ने उसे फलो क्षेत्र में जमीन दिखाई। उसने उससे जमीन दिलवाने की एवज में 15 लाख 20 हजार रुपये मांगे। निर्मल सिंह ने उस पर भरोसा करके रुपये बलविंद्र को दे दिए। रुपये लेने के बाद बलविंद्र ने फर्जी कागजात तैयार करके ये जमीन स्वयं हड़प ली और उसके रुपये भी लौटाने से मना कर दिया। जांच अधिकारी धन सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपी बलविंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्त में लिया जाएगा।