फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa youth murdered in Rajasthan, had left home saying he was going with friends

Sirsa News: राजस्थान में सिरसा के युवक की हत्या, दोस्तों के साथ जाने की बात कह कर निकला था घर से

Fri, 05 Jul 2024 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 05 Jul 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sirsa youth murdered in Rajasthan, had left home saying he was going with friends
मौके पर जांच पड़ताल करते पुलिसकर्मी।
चोपटा। जिले के चोपटा खंड के गांव कैरांवाली के युवक की राजस्थान में हत्या होने का मामला सामने आया है। युवक का शव हरियाणा सीमा के समीप लगते राजस्थान के गांव निठराना के पास मिला। गोगामेड़ी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नोहर नागरिक अस्पताल में भेज दिया। जहां पर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं मृतक के पिता के बयानों के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक के पिता गांव कैरांवाली निवासी वेदप्रकाश ने पुलिस को बताया कि उसका 26 वर्षीय पुत्र विकास उर्फ चिराग 3 जुलाई को घर से अपने दोस्तों के साथ जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद 4 जुलाई शाम को जब फोन किया तो आधा घंटे में आने की बात कहीं। इसके बाद फोन उसका बंद हो गया। पिता ने बताया कि विकास ने डेढ़ साल पहले ही प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन

शराब की खाली बोतल व लाइटर पड़ा मिले
जांच के दौरान पुलिस को युवक के शव से कुछ ही दूरी पर शराब की खाली बोतल, लाइटर मिले। पुलिस के अनुसार मृतक ने कुछ लोगों के साथ बैठकर शराब पी होगी। जिसके बाद उनका झगड़ा हो गया। हत्या करने वाले लोगों ने उसके चेहरे पर कई वार किए है। अभी तक पुलिस विभिन्न एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या के मुख्य कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed